iQOO ने भारत में अपना नया किफायती फोन iQOO Z11x 5G पेश किया है। iQOO Z11X 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर और 7200mAh की बैटरी दी गई है।