iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में कर्व्ड रियर पैनल और 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। iQOO Z11 में ऊपर के हिस्से में स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन दिए जाएंगे। iQOO Z11 में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अगस्त 2026 22:54 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo दिया जाएगा
  • iQOO Z11 में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप वाला रियर कैमरा सिस्टम होगा
  • इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी

Photo Credit: iQOO

चाइनीज हैंडसेट मेकर Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO Z11 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। हाल ही में iQOO Z11 को चीन में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट से कुछ अलग होंगे। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दिए गए टीजर में iQOO ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा। भारत में इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। iQOO Z11 के चाइनीज वेरिएंट में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन को Aurora Green और Celestial Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। देश में iQOO Z11 को 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी। 

iQOO Z11 में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप वाला रियर कैमरा सिस्टम होगा। इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड है। iQOO Z11 में कर्व्ड रियर पैनल और 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। इस स्मार्टफोन में ऊपर के हिस्से में स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन दिए जाएंगे। इसकी दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल होंगे। iQOO Z11 में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.99 mm और भार लगभग 199 ग्राम का होगा। 

चीन में पेश किए गए iQOO Z11 में 6.83 इंच (1,260 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया गया है। iQOO Z11 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 9,020 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में पिछले महीने इस सीरीज के iQOO Z11 Lite को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.