iQOO Z11 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच OLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। iQOO Z11 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 मार्च 2026 23:08 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच OLED स्क्रीन और 1.5K रिजॉल्यूशन हो सकता है
  • iQOO Z11 में 9,020 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट हो सकता है

भारत में हाल ही में इस सीरीज में iQOO Z11x 5G को लॉन्च किया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकरiQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। iQOO Z11 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच OLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। iQOO Z11 में 16 GB तक  RAM और 512 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर iQOO के स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2551A के साथ लिस्टिंग हुई है। यह चीन में लॉन्च किए जाने वाला iQOO Z11 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट है। इस चिपसेट में 3.40 GHz पर क्लॉक्ड एक प्राइम कोर, 3.20 GHz पर तीन परफॉर्मेंस कोर्स और 2.20 GHz पर चलने वाले चार एफिशिएंसी कोर्स हैं। इस चिपसेट के साथ Mali-G720 MC8 GPU दिया गया है। 

Geekbench पर iQOO Z11 को सिंगल-कोर बेंचमार्किंग टेस्ट मे 1,717 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,796 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की स्क्रीन 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगी। iQOO Z11 में 9,020 mAh की बैटरी दी जाएगी। iQOO के किसी स्मार्टफोन में यह सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी होने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन का चीन में प्राइस CNY 2,000 (लगभग 26,800 रुपये) और CNY 3,000 (लगभग 40,300 रुपये) के बीच हो सकता है। iQOO Z11 के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। 

भारत में हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज के iQOO Z11x 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.76 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। iQOO Z11x 5G की 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.45 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6,76 इंच (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। iQOO Z11x 5G की 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.