iQoo U3 लॉन्च, 5G सपोर्ट और 5,000mAh बैटरी से है लैस

iQoo U3 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,498 (लगभग 16,800 रुपये) है और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CYN 1,698 (लगभग 19,100 रुपये) है।

iQoo U3 लॉन्च, 5G सपोर्ट और 5,000mAh बैटरी से है लैस

iQoo U3 फोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, वो हैं ग्लो ब्लू और टू अर्ली ब्लैक।

ख़ास बातें
  • iQoo U3 की प्री-सेल 17 दिसंबर तक चलेगी
  • आइकू यू3 में मौजूद है डुअल रियर कैमरा
  • आइकू यू3 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू 5जी प्रोसेसर से लैस है
विज्ञापन
iQoo U3 को चीन में Vivo के सब-ब्रांड लाइनअप के लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6.58 इंच डिस्प्ले व 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आइकू यू3 फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू 5जी प्रोसेसर से लैस है और इस फोन में आपको 5,000 एमएएच तक की बैटरी मिलती है। आइकू यू3 प्री-सेल के लिए चीन में उपलब्ध हो गया है, लेकिन इसकी डिलिवरी 18 दिसंबर से शुरू होगी। वीवो के इस लेटेस्ट 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। आइकू यू3 में आपको ग्लो ब्लू और टू अर्ली ब्लैक कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि चीन में iQoo ब्रांड Vivo के सब-ब्रांड के रूप में ऑपरेट होता है, लेकिन भारत में आइकू ने अपनी पेरेंट कंपनी से दूरी बनाते हुए स्वतंत्र ब्रांड के रूप में पहचान बनाई है।
 

iQoo U3 5G price, availability

यह स्मार्टफोन Vivo की वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है और इसे चीन की JD.com वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। iQoo U3 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,498 (लगभग 16,800 रुपये) है और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CYN 1,698 (लगभग 19,100 रुपये) है। आइकू यू3 को चीन में प्री-ऑर्डर्स के लिए 14 दिसंबर से उपलब्ध करा दिया गया है, जो कि 17 दिसंबर की मध्य रात्रि तक चलेगी। वहीं, 18 दिसंबर से इसकी डिलिवरी शुरू कर दी जाएगी।

जैसे कि हमने बताया iQoo U3 फोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो है ग्लो ब्लू और टू अर्ली ब्लैक। फिलहाल, चीन से बाहर इस फोन की उपलब्धता के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।
 

Vivo iQOO U3 5G specifications, features

आइकू यू3 फोन में 6.58 इंच (1080x2408 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलेगा। डुअल-सिम (नैनो) आइकू यू3 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित iQoo UI 1.5 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.79 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन से आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और इसमें 10एक्स डिजिटल ज़ूम भी शामिल है। इसके अलावा फोन के कैमरे में नाइट सीन, पोट्रेट, डायनमिक फोटो, पैनोर्मिक जैसे फीचर्स मौजूद हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू यू3 फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

कंपनी ने इसमें 128 जीबी तक स्टोरेज प्रदान की है। आइकू यू3 फोन में 5,000 एमएएच तक की बैटरी और 18 वॉट डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग के लिए मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्प के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं।

सेंसर्स में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। आइकू फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन का डायमेंशन 164.15mmx75.34mmx8.40mm है और भार 185.5 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo U3, iQoo U3 price, iQoo U3 specifications, Vivo iQoo U3, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »