iQoo Neo 7 5G पर भारत में 2,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें नया प्राइस..

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8200 SoC चिपसेट दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 सितंबर 2023 14:28 IST
ख़ास बातें
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसे फ्रॉस्ट ब्लू और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है
  • इसने पिछले वर्ष लॉन्च किए गए iQoo Neo 6 की जगह ली थी

इस स्मार्टफोन में में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है

इस वर्ष फरवरी में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo ने  Neo 7 5G को भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8200 SoC चिपसेट दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसने पिछले वर्ष लॉन्च किए गए iQoo Neo 6 की जगह ली थी। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB और 12 GB + 256 GB वेरिएंट्स का लॉन्च पर प्राइस क्रमशः 29,999 रुपये और 33,999 रुपये का था। कंपनी ने Gadgets 360 को बताया है कि इस स्मार्टफोन के प्राइस में 2,000 रुपये की कटौती हुई है। इसके दोनों वेरिएंट्स को डिस्काउंट के बाद क्रमशः 27,999 रुपये और 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस एमेजॉन पर अपडेट कर दिया गया है। इसे फ्रॉस्ट ब्लू और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

iQoo Neo 7 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) स्‍लॉट वाला iQoo Neo 7 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड फनटच OS 13 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 SoC 12 GB तक के LPDDR5 RAM और 256 GB तक की UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए RAM को 20 GB तक बढ़ाया जा सकता है। iQoo Neo 7 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें ऑप्टिकिल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ मेन कैमरा 64 मेगापिक्‍सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा में पोर्ट्रेट, नाइट, मैक्रो, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी, स्लो मोशन और डुअल-व्यू वीडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें iQoo व्लॉग मूवी 2.0 फीचर भी दिया गया है जो व्लॉग बनाने और भेजने में मदद करता है। 
Advertisement

हाल ही में iQoo ने Z8 और Z8x को लॉन्च किया है। ये iQoo Z7 और Z7x की जगह लेंगे। iQoo Z8 में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8200 SoC और Z8x में क्वालकॉम Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन्स डुअल रियर कैमरा के साथ हैं। इन्हें चीन में लॉन्च किया गया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Powerful SoC
  • Great battery life
  • Good primary camera
  • Extended software support
  • Bad
  • Competition offers better build quality
  • Camera setup not very versatile
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.