• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 12GB RAM और 64MP कैमरा से लैस iQOO Neo 6 लॉन्च, फास्ट चार्जिंग से मिनटों में चार्ज होगी बैटरी

12GB RAM और 64MP कैमरा से लैस iQOO Neo 6 लॉन्च, फास्ट चार्जिंग से मिनटों में चार्ज होगी बैटरी

iQOO Neo 6 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Cyber Rage और Dark Nova कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

12GB RAM और 64MP कैमरा से लैस iQOO Neo 6 लॉन्च, फास्ट चार्जिंग से मिनटों में चार्ज होगी बैटरी

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 6 में 6.62 इंच की फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 6 में 6.62 इंच की फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO Neo 6 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है।
  • iQOO Neo 6 में Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
iQOO ने iQOO Neo 6 को भारतीय बाजार में आज यानी कि मंगलवार को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट Neo स्मार्टफोन पोर्टफोलियो Snapdragon 870 SoC और 12GB RAM से लैस है। इस स्मार्टफोन ने चीन में अप्रैल में लॉन्च किया था जो कि Snapdragon 8 Gen 1 SoC से लैस था। इस फोन में 6.62 इंच की E4 AMOLED डिस्प्ले जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस iQOO Neo 6 में 4,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है।

iQOO Neo 6 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो iQOO Neo 6 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Cyber Rage और Dark Nova कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की बिक्री आज 1 बजे से Amazon के जरिए उपलब्ध होगा।

iQOO Neo 6 स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो iQOO Neo 6 में 6.62 इंच की फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और 360Hz टच सैंपलिंग रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और  256GB स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Android 12 बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम कर सकता है।

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/1.89 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 4700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Capable SoC
  • Guaranteed Android OS and security updates
  • Good battery life, fast charging
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Low-light video recording could be better
डिस्प्ले6.62 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQOO Neo 6, iQOO Neo 6 Price, iQOO Neo 6 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »