64MP कैमरा, 4700mAh बैटरी, Snapdragon 870 5G SoC के साथ iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

iQoo Neo 6 के भारतीय मॉडल में 8GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज होने की बात कही गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मई 2022 18:07 IST
ख़ास बातें
  • फोन के चाइनीज मॉडल में Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है
  • iQoo Neo 6 डार्क नोवा और इंटरस्टैलर कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया जा सकता है
  • डिवाइस में 4,700mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ हो सकती है

iQoo Neo 6 की भारत में कीमत 29000 रुपये से शुरू हो सकती है

iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को लॉन्च होगा जिसकी घोषणा कंपनी ने अधिकारिक तौर पर कर दी है। फोन में Qualcomm Snapdragon 870 5G प्रोसेसर होने की पुष्टि भी iQoo की ओर से की गई है। फोन के चाइनीज मॉडल में Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज होगी और यह दो कलर वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोन की सेल जून के पहले सप्ताह में ही शुरू हो जाएगी। 
 

iQoo 6 Neo 6 launch date

iQoo Neo 6 की लॉन्च डेट भारत में 31 मई के लिए Twitter पर कन्फर्म कर दी गई है। Amazon ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च कर दी है जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशंस भी बताए गए हैं। कथित रूप से इसकी लॉन्च डेट का खुलासा एमेजॉन ने एक पुश नोटिफिकेशन के जरिए इस हफ्ते की शुरुआत में ही कर दिया था। एक अन्य रिपोर्ट कहती है कि फोन की सेल जून के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगी। 
 

iQoo Neo 6 price in India (rumoured)

iQoo Neo 6 की भारत में कीमत 29000 रुपये से शुरू हो सकती है जिसमें इसका बेस मॉडल आएगा। हालांकि, यह कीमत टिप्स्टर पारस गुगलानी ने बताई है। इसके ऊपरी वेरिएंट की कीमत 31000 रुपये बताई जा रही है। iQoo Neo 6 डार्क नोवा और इंटरस्टैलर कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement
 

iQoo Neo 6 specifications (leaked)

टिप्स्टर पारस गुगलानी के अनुसार, iQoo Neo 6 के इंडियन वेरिएंट में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.62 इंच E4 AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आ सकता है। भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल स्नैपड्रैगन 870 5G से लैस होगा। iQoo Neo 6 को चीन में अप्रैल के मध्य में लॉन्च किया गया था जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है। 

iQoo Neo 6 के भारतीय मॉडल में 8GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज होने की बात कही गई है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। रियर में 64 मेगापिक्सल मेन लेंस OIS के साथ होगा। साथ ही 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर सपोर्ट में होंगे। डिवाइस में 4,700mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ देखने को मिल सकती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Capable SoC
  • Guaranteed Android OS and security updates
  • Good battery life, fast charging
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Low-light video recording could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.