• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिग वाले iQOO Neo 7 के स्पेसिफिकेशंस लीक,जानें खासियतें

50MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिग वाले iQOO Neo 7 के स्पेसिफिकेशंस लीक,जानें खासियतें

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो iQOO Neo 7 में 120W फास्ट चार्जिंग अपने पिछले स्मार्टफोन की तुलना में बेहतर अपग्रेड है, जो 80W चार्जिग सपोर्ट के साथ आता है।

50MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिग वाले iQOO Neo 7  के स्पेसिफिकेशंस लीक,जानें खासियतें

iQOO Neo 6 में 6.62 इंच की फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • चीन और भारत दोनों में ही iQOO ने iQOO 6 लॉन्च किया गया था।
  • कंपनी Neo 6 के सक्सेसर iQOO Neo 7 को चीन में लाने का प्लान बना रही है।
  • iQOO Neo 7 की बैटरी और चार्जिंग को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
इस साल की शुरुआत में चीन और भारत दोनों में ही iQOO ने iQOO 6 लॉन्च किया गया था। हैंडसेट उपभोक्ताओं में किफायती कीमत और बेहतर फीचर्स के चलते काफी पॉपुलर हुआ। अब कंपनी Neo 6 के सक्सेसर iQOO Neo 7 को चीन में इस महीने के अंत तक लाने की योजना बना रही है। इस आधिकारिक लॉन्च से पहले, हैंडसेट को लेकर काई लीक सामने आई हैं। हाल ही में आई लीक्स में फोन की बैटरी डिटेल्स और चार्जिंग स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स सामने आई हैं। 

लेटेस्ट लीक, कहा जा रहा है कि चाइनीज टिपस्टर Panda से आई है जिसमें iQOO Neo 7 की बैटरी और चार्जिंग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। उसके अनुसार, डिवाइस में 5,000mAh बैटरी और 120W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। चार्जिंग को लेकर यह जानकारी हैरान करने वाली नहीं है क्योंकि डिवाइस की 3C लिस्टिंग में भी इसी जानकारी को कन्फर्म किया गया है। 
 

iQOO Neo 7 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Neo 7 में 120W फास्ट चार्जिंग अपने पिछले स्मार्टफोन की तुलना में बेहतर अपग्रेड है, जो 80W चार्जिग सपोर्ट के साथ आता है। Neo 6 की तरह ही इस हैंडसेट में भी वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलेगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो हाल ही में आई लीक के अनुसार, iQOO Neo 7 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ Full HD+ रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। 

कैमरा सपोर्ट की बात की जाए तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ Sony IMX766V इमेज सेंसर दिया जा सकता है। यही सेंसर iQOO 8 Pro में भी था। फोन में 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 12MP पोर्ट्रेट टेलीफोटो यूनिट दी जा सकती है। 

iQOO ने फिलहाल आधिकारिक रूप से इस फोन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस फोन के बारे में अन्य डिटेल्स के बारे में जानने को मिलेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »