iQOO कथित तौर पर iQOO Neo 11S पर काम कर रहा है।
Photo Credit: iQOO
iQOO Neo 10 में 7000mAh की बैटरी है।
iQOO कथित तौर पर iQOO Neo 11S पर काम कर रहा है। पहले यह फोन चीनी बाजार में जुलाई में लॉन्च होने उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एक नई लीक के अनुसार, यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। टिपस्टर ने आगामी फोन के लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया। इस फोन में 144Hz OLED डिस्प्ले और 8,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। आइए iQOO Neo 11S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट में दावा किया है कि चीन में iQOO Neo 11S की शुरुआती कीमत CNY 3,000 (लगभग ₹42,800) होगी। यह फोन कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आने की उम्मीद है, जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB में आने की उम्मीद है। यह फोन लाइट व्हाइट, शैडो ब्लैक और विंड चेजर कलर ऑप्शन में आ सकता है। यह फोन अगस्त में चीन में लॉन्च होने की संभावना है।
टिपस्टर के अनुसार, iQOO Neo 11S में 2K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन करीब 8,000mAh कैपेसिटी वाली बैटरी से लैस होने की उम्मीद है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने की उम्मीद है। V2545A मॉडल नंबर से लिंक पिछली 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुरूप होगा। यह फोन सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होने की उम्मीद है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस होगा।
हालांकि, चिपसेट के बारे में कुछ खुलासा नहीं हुआ है। पिछली रिपोर्टों से पता चला है कि iQOO Neo 11S में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर का अंडरक्लॉक्ड वर्जन हो सकता है। इसकी पुष्टि V2545A मॉडल नंबर वाले Vivo फोन की पिछली गीकबेंच लिस्टिंग से हुई है, जिसे iQOO Neo 11S माना जा रहा है। यह फोन MT6993 चिपसेट के साथ नजर आया था, जिसमें लगभग 16GB RAM और एंड्रॉयड 16 पर काम था। आपको बता दें कि गीकबेंच के सिंगल-कोर टेस्ट में 3,395 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,312 पॉइंट हासिल किए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
₹10 हजार में 4K प्रोजेक्टर, 130 इंच तक दिखाएगा फिल्में! TecSox Prime भारत में लॉन्च
₹12000 महंगा होने वाला है iPhone 17, Pro Max की भी बढ़ेगी कीमत! खाली हो रहे स्टॉक?
Xiaomi का 20000mAh पावर बैंक भारत में लॉन्च, इसमें है 67W चार्जिंग और इनबिल्ट USB केबल
Oppo Find X10 सीरीज का बदलेगा डिजाइन! X10 Pro Max को लेकर बड़ा अपडेट