iQOO Neo 11S कब होगा लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

iQOO कथित तौर पर iQOO Neo 11S  पर काम कर रहा है।

iQOO Neo 11S कब होगा लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 10 में 7000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 11S में 2K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी।
  • iQOO Neo 11S में 8,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • iQOO Neo 11S में IP68 रेटिंग मिलेगी।
विज्ञापन

iQOO कथित तौर पर iQOO Neo 11S  पर काम कर रहा है। पहले यह फोन चीनी बाजार में जुलाई में लॉन्च होने उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एक नई लीक के अनुसार, यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। टिपस्टर ने आगामी फोन के लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया। इस फोन में 144Hz OLED डिस्प्ले और 8,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। आइए iQOO Neo 11S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO Neo 11S Price (Expected)

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट में दावा किया है कि चीन में iQOO Neo 11S की शुरुआती कीमत CNY 3,000 (लगभग ₹42,800) होगी। यह फोन कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आने की उम्मीद है, जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB में आने की उम्मीद है। यह फोन लाइट व्हाइट, शैडो ब्लैक और विंड चेजर कलर ऑप्शन में आ सकता है। यह फोन अगस्त में चीन में लॉन्च होने की संभावना है।

iQOO Neo 11S Specifications (Expected)

टिपस्टर के अनुसार, iQOO Neo 11S में 2K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन करीब 8,000mAh कैपेसिटी वाली बैटरी से लैस होने की उम्मीद है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने की उम्मीद है। V2545A मॉडल नंबर से लिंक पिछली 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुरूप होगा। यह फोन सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होने की उम्मीद है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस होगा।

हालांकि, चिपसेट के बारे में कुछ खुलासा नहीं हुआ है। पिछली रिपोर्टों से पता चला है कि iQOO Neo 11S में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर का अंडरक्लॉक्ड वर्जन हो सकता है। इसकी पुष्टि V2545A मॉडल नंबर वाले Vivo फोन की पिछली गीकबेंच लिस्टिंग से हुई है, जिसे iQOO Neo 11S माना जा रहा है। यह फोन MT6993 चिपसेट के साथ नजर आया था, जिसमें लगभग 16GB RAM और एंड्रॉयड 16 पर काम था। आपको बता दें कि गीकबेंच के सिंगल-कोर टेस्ट में 3,395 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,312 पॉइंट हासिल किए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »