Oppo Find X10 सीरीज का बदलेगा डिजाइन! X10 Pro Max को लेकर बड़ा अपडेट

सीरीज में कैमरा मॉड्यूल Find X9s Pro के जैसा बताया गया है। यह वाइड हॉरिजॉन्टल मॉड्यूल में होगा जो कि सर्कुलर मॉड्यूल की जगह ले सकता है।

Oppo Find X10 सीरीज का बदलेगा डिजाइन! X10 Pro Max को लेकर बड़ा अपडेट

Oppo की अपकमिंग सीरीज के फोन में कैमरा लेआउट नए डिजाइन में आ सकता है।

ख़ास बातें
  • सीरीज में कैमरा मॉड्यूल Find X9s Pro के जैसा बताया गया है।
  • कैमरा मॉड्यूल में तीन सेंसर नजर आ रहे हैं जो बाईं ओर दिए गए हैं।
  • इसमें कंपनी एक कस्टमाइजेबल AI बटन देने वाली है।
विज्ञापन

Oppo Find X10 सीरीज अपने लॉन्च से पहले लगातार सुर्खियों में है। कंपनी की यह सीरीज पॉपुलर Oppo Find X9 की सक्सेसर होगी। सीरीज में कंपनी कई मॉडल्स शामिल कर सकती है। इनमें स्टैंडर्ड Oppo Find X10, Oppo Find X10 Pro, और Oppo Find X10 Pro Max को शामिल किया जा सकता है। अब इस सीरीज के डिजाइन को लेकर एक नया लीक सामने आया है। अपडेट कहता है कि स्मार्टफोन सीरीज में कैमरा लेआउट बदल कर आ सकता है। इसी के साथ कई और अपग्रेड हार्डवेयर में बताए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Oppo Find X10 सीरीज के लॉन्च से पहले नया लीक सामने आया है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से फोन के प्रोटोटाइप को लेकर नया खुलासा (via) किया गया है। कहा गया है कि फोन में कैमरा लेआउट नए डिजाइन में आ सकता है। सीरीज की EVT इंजीनियरिंग यूनिट्स के इमेज सामने आए हैं। सीरीज में कैमरा मॉड्यूल Find X9s Pro के जैसा बताया गया है। यह वाइड हॉरिजॉन्टल मॉड्यूल में होगा जो कि सर्कुलर मॉड्यूल की जगह ले सकता है। 

कैमरा मॉड्यूल में तीन सेंसर नजर आ रहे हैं जो बाईं ओर दिए गए हैं। LED फ्लैश के साथ एक मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी बताया गया है जो कि दाईं तरफ मौजूद बताए गए हैं। टिप्स्टर ने फोन के कलर्स को लेकर दावा किया है कि इसमें व्हाइट, ओरेंज, और स्यान शेड्स आ सकते हैं। साथ ही कंपनी एक कस्टमाइजेबल AI बटन देने वाली है। लीक हुई फोटो में तीन इंजीनियरिंग यूनिट्स दिखाई गई हैं जिन्हें Find X10, Find X10 Pro, और Find X10 Pro Max कहा गया है। 

Oppo Find X10 को लेकर आई हालिया रिपोर्ट में फोन के अहम स्पेसिफिकेशंस लीक हुए थे। जिसके अनुसार, फोन में बेहद पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं जिनके लिए इनमें LIPO बेजेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है। डिवाइस में N79 5G बैंड का सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट से लैस होकर आ सकता है जो कि 2nm प्रोसेसिंग पर बना होगा। फोन में 200 मेगापिक्सल का HPC कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर ने कहा है कि सीरीज को कंपनी सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »