कंपनी ने iPad के लिए साइनअप का नया फीचर पेश किया है जिसके बाद आईपैड यूजर्स के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल काफी सहूलियत भरा हो जाएगा।
WhatsApp ने iPad यूजर्स के लिए एक खास फीचर रोलआउट किया है।
WhatsApp ने iPad यूजर्स के लिए एक खास फीचर रोलआउट किया है। अब iPad पर WhatsApp चलाने के लिए आपको फोन की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स अब सीधे साइनअप कर सकते हैं। इसी के साथ अब यूजर्स Status म्यूजिक भी शेयर कर सकते हैं। इससे पहले यूजर्स को आईपैड पर WhatsApp के लिए फोन के साथ कनेक्ट रहना पड़ता था। लेकिन अब कंपनी ने यह बाध्यता खत्म कर दी है जिसके बाद आईपैड पर वॉट्सऐप चलाना अब काफी आसान हो जाएगा।
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट्स लाता रहता है ताकि यूजर्स को हर प्रकार के डिवाइस पर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का बेहतर अनुभव मिल सके। अब कंपनी ने iPad के लिए साइन अप का नया फीचर पेश किया है जिसके बाद आईपैड यूजर्स के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल काफी सहूलियत भरा हो जाएगा। इस नए अपडेट के आने के बाद यूजर्स अब WhatsApp पर सीधे ही साइनअप कर सकते हैं।
इससे पहले यूजर्स को iPadOS पर सीधे साइनअप का विकल्प नहीं मिल रहा था। बल्कि उन्हें फोन पर अपने iPad को एक सेकंडरी डिवाइस की तरह रजिस्टर करना होता था। इसलिए WhatsApp से बिना लिंक्ड फोन के आईपैड पर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था। नए फीचर के साथ अब आईपैड यूजर्स अपने iPad को एक प्राइमरी डिवाइस के तौर पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए अब फोन को प्राइमरी डिवाइस बनाने की बाध्यता खत्म हो गई है।
इसके अलावा कंपनी ने एक और काम का फीचर दिया है। अब PDF को सीधे ऐप से इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी आपको कोई पीडीएफ रिसीव होती है तो उसमें कुछ छोटे बदलाव यानी एडिटिंग भी की जा सकेगी। इसे अब पहले डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। इस फीचर के आने से पहले यूजर को किसी पीडीएफ को देखने या एडिट करने से पहले डाउनलोड करना होता था। उसके बाद ही उसमें कुछ बदलाव किए जा सकते थे। लेकिन अब पीडीएफ को डाउनलोड करने की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है।
पीडीएफ फीचर को कंपनी ने WhatsApp Web या डेस्कटॉप क्लाइंट के लिए रोलआउट किया है। यह सुविधा मोबाइल डिवाइसेज के लिए लागू नहीं होती है। इसलिए आप मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के वेब वर्जन पर ही इसका लाभ ले सकते हैं। इतना ही नहीं, कार या व्हीकल्स के लिए भी कंपनी ने नया फीचर ला दिया है। अब यूजर अपनी कार की टच स्क्रीन के जरिए भी मैसेज देख सकते हैं, रिप्लाई कर सकते हैं, कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स