iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च

इस स्मार्टफोन के साथ iQOO Z11S को भी 18 अगस्त को चीन में पेश किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। iQOO Neo 11 Ultra में 9,100 mAh की बैटरी दी जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 15:55 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 11 Ultra में 2K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट मिलेगा
  • iQOO Neo 11 Ultra में 9,100 mAh की बैटरी दी जाएगी

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट मिलेगा

Photo Credit: iQOO

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। iQOO Neo 11 Ultra में 2K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन के साथ iQOO Z11S को भी 18 अगस्त को चीन में पेश किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। iQOO Neo 11 Ultra में 9,100 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में 98 प्रतिशत फर्स्ट फ्रेम ब्राइटनेस रेशो होगी, जिससे आउटडोर में स्क्रीन की विजिबिलिटी में सुधार होगा। इसका डिस्प्ले आई प्रोटेक्शन की पेशकश करेगा और इसमें पांच प्रतिशत से कम हानिकारक ब्लू लाइट होगी। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट मिलेगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में iQOO ने बताया है कि iQOO Neo 11 Ultra में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह F2 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल वाला पहला स्मार्टफोन होगा। iQOO Neo 11 Ultra का डिस्प्ले 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 98 प्रतिशत फर्स्ट फ्रेम ब्राइटनेस रेशो होगी, जिससे आउटडोर में स्क्रीन की विजिबिलिटी में सुधार होगा। इसका डिस्प्ले आई प्रोटेक्शन की पेशकश करेगा और इसमें पांच प्रतिशत से कम हानिकारक ब्लू लाइट होगी। इसमें  'सर्कुलर पोलराइज्ड लाइट 2.0' का नया फीचर भी होगा जिससे बेहतर आई प्रोटेक्शन के लिए अधिक नेचुरल लाइट मिलने का दावा किया गया है। 

Advertisement

हाल ही में चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर iQOO Neo 11 Ultra को मॉडल नंबर -  MT6993M के साथ देखा गया था। इस स्मार्टफोन के लिए 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। iQOO Neo 11 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500M दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले है। 

iQOO Neo 11 Ultra में 9,100 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन के लिए तीन कलर्स के विकल्प होंगे। iQOO Neo 11 Ultra में रियर पैनल पर '3D फ्लोइंग लाइट इफेक्ट' होगा। इस स्मार्टफोन में मैट फिनिश के साथ मेटल का फ्रेम दिया जाएगा। इसके डिस्प्ले की न्यूनतम ब्राइटनेस 1 निट की होगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.