• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO Neo 10 आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइव इवेंट, यहां अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी

iQOO Neo 10 आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइव इवेंट, यहां अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी

iQOO आज भारतीय बाजार में iQOO Neo 10 को लॉन्च करने वाला है।

iQOO Neo 10 आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइव इवेंट, यहां अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 10 में AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10 में 1.5K रेजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • iQOO Neo 10 में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा होगा।
  • iQOO Neo 10 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर होगा।
विज्ञापन
iQOO आज भारतीय बाजार में iQOO Neo 10 को लॉन्च करने वाला है। कंपनी की ऑफिशियल साइट पर लाइव इवेंट को आयोजित किया जाएगा, जहां फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ कीमत का खुलासा होगा। Neo 10 को भारतीय बाजार का पहला 7,000mAh बैटरी वाला सबसे स्लिम फोन बताया जा रहा है। आगामी फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर होगा। यहां हम आपको iQOO Neo 10 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


How to Watch iQOO Neo 10 Launch Event


iQOO Neo 10 आज 26 मई, 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लाइव इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। इच्छुक यूजर्स कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जाकर लाइव इवेंट को देख सकते हैं।


iQOO Neo 10 Price


कीमत की बात करें तो पहले ही लीक्स में पता चल चुका है कि भारतीय बाजार में Neo 10 की कीमत 33 से 35 हजार रुपये के करीब होने की उम्मीद है। जिसे बैंक ऑफर के बाद करीब 30 हजार रुपये में अपना बनाया जा सकता है। आगामी फोन कलर ऑप्शन के मामले में इनफेर्नो रेड और टाइटेनियम क्रॉम में आएगा।

iQOO Neo 10 Specifications (Expected)


iQOO Neo 10 में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। अभी तक डिस्प्ले साइज का कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। Neo 10 में 7,000mAh बैटरी दी जाएगी, जिसके बाद भी इसकी मोटाई 8.09 मिमी होगी। इस फोन को भारत का सबसे स्लिम 7,000mAh बैटरी वाला फोन बताया जा रहा है। आगामी फोन 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा, जिसको लेकर iQOO का दावा है कि फोन 0 से 50 प्रतिशत सिर्फ 15 मिनट में चार्ज हो सकता है।

iQOO Neo 10 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा और दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर के साथ iQOO का इन-हाउस SuperComputing Q1 चिप होगा। इसमें LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  4. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  8. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »