120W फास्ट चार्जिंग से लैस होगी iQoo 8 सीरीज़, Pro वेरिएंट में मिलेगा 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

Vivo सब-ब्रांड iQoo अपनी फ्लैगशिप iQoo 8 सीरीज़ को चीन में 17 अगस्त को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने वीबो पर साझा किए अपने लेटेस्ट टीज़र में खुलासा किया है कि iQoo 8 और iQoo 8 Pro स्मार्टफोन में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को फीचर किया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 अगस्त 2021 14:21 IST
ख़ास बातें
  • iQoo 8 सीरीज़ चीन में 17 अगस्त को होगी लॉन्च
  • iQoo 8 Pro में मिलेगा 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • iQoo 8 की कीमत CNY 5,299 (लगभग 60,700 रुपये) हो सकती है
iQoo 8 सीरीज़ में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर किया जाएगा और प्रो मॉडल में 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है। आइकू 8 सीरीज़ चीन मे 17 अगस्त को लॉन्च गोदी और कंपनी सीरीज़ में मौजूद दोनों स्मार्टफोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी टीज़ कर रही है। iQoo 8 और iQoo 8 Pro इस सीरीज़ में मौजूद दो स्मार्टफोन होंगे, जिसमें बाद में BMW M Sport colourway को भी पेश किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने प्रो मॉडल के डिज़ाइन को टीज़ किया था।

Vivo सब-ब्रांड iQoo अपनी फ्लैगशिप iQoo 8 सीरीज़ को चीन में 17 अगस्त को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने वीबो पर साझा किए अपने लेटेस्ट टीज़र में खुलासा किया है कि iQoo 8 और iQoo 8 Pro स्मार्टफोन में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को फीचर किया जाएगा। इसके अलावा, प्रो मॉडल में 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि  iQoo 7 सीरीज़ मॉडल्स को चीन में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किए गए थे, लेकिन भारतीय वेरिएंट में केवल 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ही पेश किया गया था।

अब-तक कंपनी ने आइकू 8 सीरीज़ को लेकर यह कंफर्म कर दिया है कि यह फोन Samsung के E5  डिस्प्ले के साथ 2K रिजॉल्यूशन से लैस होगा। इसके अलावा, इन दोनों फोन में क्वालकॉम सस्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर, LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। आइकू 8 प्रो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 48 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस स्थित होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, लेकिन फिलहाल, सेटअप के  तीसरे कैमरे की जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement

कंपनी ने हाल ही में  iQoo 8 Pro के BMW M Sport colorway का डिज़ाइन भी पेश किया था, जो कि बैक में आइकॉनिक तीन कलर की स्ट्राइप के साथ आएगा।
Advertisement

आइकू 8 प्रो की लीक कीमत की बात करें, तो यह CNY 5,299 (लगभग 60,700 रुपये) हो सकती है जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत होगी।

आइकू 8 फोन भारत में लॉन्च हो सकता है, जाने-माने टिप्सटर ने हाल ही में दावा किया था कि फोन से जुड़ा मॉडल नंबर IMEI डेटाबेस लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया था।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.