• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo S12 सीरीज़ और 2 नए iQOO फोन जल्द होंगे लॉन्च! प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक

Vivo S12 सीरीज़ और 2 नए iQOO फोन जल्द होंगे लॉन्च! प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक

टिप्सटर के अनुसार, Vivo S12 सीरीज़ और iQOO के 2 नए स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में जल्द लॉन्च किए जा सकते हैं। टिप्सटर के अनुसार Vivo S12 और Vivo S12 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस होंगे और इनमें 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Vivo S12 सीरीज़ और 2 नए iQOO फोन जल्द होंगे लॉन्च! प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक
ख़ास बातें
  • Vivo S12 और Vivo S12 Pro में मिल सकता है 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • Vivo के दोनों स्मार्टफोन स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से हो सकते
  • आइकू कंपनी iQOO Neo 5 SE और iQOO Neo 5s को कर सकती है लॉन्च
विज्ञापन
Vivo और सब-ब्रांड iQOO कंपनी जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन्स को चीनी मार्केट में लॉन्च कर सकते हैं। जी हां, लेटेस्ट लीक में खुलासा किया गया है कि वीवो कंपनी अपनी Vivo S12 सीरीज़ और सब-ब्रांड iQOO कंपनी 2 नए स्मार्टफोन्स को जल्द ही चीन में लॉन्च करने वाली हैं। वीवो एस12 सीरीज़ के तहत भी दो फोन आ सकते हैं, जो होंगे Vivo S12 और Vivo S12 Pro। वहीं, आगामी iQOO फोन के नाम iQOO Neo 5 SE और iQOO Neo 5s फोन हो सकते हैं।

जानें-मानें टिप्सटर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के माध्यम से जानकारी दी है कि Vivo S12 सीरीज़ और iQOO के 2 नए स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में जल्द लॉन्च किया जाएगा। टिप्सटर के अनुसार  Vivo S12 और Vivo S12 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस होंगे और इनमें 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। लीक की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा रिपोर्ट की गई है।

आपको बता दें, पहले कहा जा रहा था कि वीवो एस12 प्रो फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो वीवो एस12 प्रो फोन में फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला ओमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ हाई-रिफ्रेश रेट मौजूद होगा।

iQOO कंपनी भी कथित रूप से दो नए फोन लेकर आने वाली है। इन फोन के नाम iQOO Neo 5 SE और iQOO Neo 5s हो सकते हैं। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 और स्नैपड्रैन 888 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। साथ ही इन फोन में 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »