iQoo 7 में शामिल होगी जबरदस्त फास्ट चार्जिंग, 15 मिनट में होगा फुल चार्ज

iQoo के Weibo हैंडल पर हुए पोस्ट के अनुसार, iQoo 7 सीरीज़ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2020 17:13 IST
ख़ास बातें
  • iQoo 7 सीरीज़ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस होगा
  • 15 मिनट में फुल चार्ज होने का कंपनी का वादा
  • 11 जनवरी को iQoo 7 BMW Edition के साथ हो सकता है लॉन्च

iQoo 7 के साथ BMW Edition भी लॉन्च किया जा सकता है

iQoo 7 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, Vivo के सब-ब्रांड ने घोषणा की है। कंपनी ने iQoo 7 BMW Edition को 11 जनवरी को लॉन्च करने की घोषणा की थी और यह पुष्टि भी की थी कि फोन स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर काम करेगा। आइकू 7 के नियमित वेरिएंट को बीएमडब्ल्यू वेरिएंट के साथ लॉन्च करने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने नियमित वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की। iQoo ने Weibo पर एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें लॉन्च की तारीख के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का खुलासा किया गया है, लेकिन आगामी फोन के किसी भी अन्य स्पेसिफिकेशन को लिस्ट नहीं किया गया है।

iQoo के Weibo हैंडल पर हुए पोस्ट के अनुसार, iQoo 7 सीरीज़ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। संभवतः, इसमें फोन के नियमित और बीएमडब्ल्यू वेरिएंट दोनों शामिल हैं। पोस्टर में यह भी कहा गया है कि फोन सिर्फ 15 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।

iQoo ने वीबो पर हाल ही में एक अलग पोस्ट के जरिए पुष्टि की थी कि iQoo 7 BMW Edition को लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा और इसमें एलपीडीडीआर5 रैम शामिल होगी। फोन यूएफएस 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा और 5G सपोर्ट करेगा। iQoo 7 चीन में KPL Games (किंग प्रो लीग) ईस्पोर्ट्स इवेंट की आधिकारिक गेमिंग मशीन होगी।

इससे पहले iQoo के टीज़र से पता चला था कि फोन का बीएमडब्ल्यू एडिशन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जो Vivo V20 2021 जैसा ही दिखता है। फोन में पीछे बीएमडब्ल्यू एम मोटरस्पोर्ट ट्राई-कलर स्ट्रीक्स होंगे, जो ऊपर से नीचे की ओर चलेंगे।
Advertisement

फोन को 11 जनवरी को चीन के समयानुसार रात 7:30 बजे (भारत में शाम 5 बजे) लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.