iQoo 7 जल्द हो सकता है लॉन्च, BMW स्पेशल एडिशन की दिखी झलक

iQoo 5 के साथ-साथ कंपनी ने iQoo 5 Pro भी लॉन्च किया था, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि iQoo 7 Pro को भी पेश किया जा सकता है।

iQoo 7 जल्द हो सकता है लॉन्च, BMW स्पेशल एडिशन की दिखी झलक

iQoo 7 के बैक फिनिश से मिला BMW स्पेशल एडिशन का इशारा

ख़ास बातें
  • iQoo 7 में दिए जा सकते हैं फ्लैगशिप स्तर के स्पेसिफिकेशन
  • आइकू 7 ऑफिशियल KPL 2020 गेमिंग मशीन होगा
  • आइकू 7 सीरीज़ मार्केट में iQoo 5 सीरीज़ की जगह लेगी
विज्ञापन
iQoo 7 कंपनी का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी गई है। फिलहाल, इसकी लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी द्वारा साझा किए टीज़र पोस्टर से इसके डिज़ाइन का खुलासा होगया है। टीज़र पोस्टर में आइकू 7 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है, जिसमें बैक पैनल पर एक अनोखी फिनिश दी गई है। पोस्टर में फोन का डिज़ाइन BMW स्पेशल एडिशन की ओर संकेत देता है। iQoo ने ऐलान किया है कि आइकू 7 चीन में KPL Games (King Pro League) ईस्पोर्ट्स इवेंट के लिए कंपनी का आधिकारिक गेमिंग मशीन होगा।

कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo के माध्यम से चीन में iQoo 7 के आगमन की पुष्टि की है। पोस्ट में ऐलान किया गया है कि यह फोन ऑफिशियल KPL 2020 गेमिंग मशीन होगा। KPL ईस्पोर्ट्स इवेंट हर साल शरद ऋतु और वसंत के मौसम में आयोजित किया जाता है। साझा किए पोस्टर से संकेत मिलता है कि आइकू 7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में त्रिकोणिय स्थिति में तीन सेंसर मौजूद होंगे। इसके अलावा आइकू लोगो फ्लैश के साथ कैमरा सेटअप के बिल्कुल नीचे स्थित होगा। साथ ही फोन के बैक पैनल पर तीन कलर की स्ट्राइप्ड फिनिश देखने को मिला, जो कि फोन के BMW स्पेशल एडिशन की ओर संकेत देती हैं।  

आइकू 7 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। वहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फोन के अन्य फिनिश भी आ सकते हैं। फिलहाल आइकू 7 के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें फ्लैगशिप-ग्रेड स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं। आइकू 7 सीरीज़ मार्केट में iQoo 5 सीरीज़ की जगह लेगी, जो कि इस साल अगस्त में लॉन्च हुई थी।

आइकू 5 सीरीज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुई थी और आगामी आइकू 7 हैंडसेट में हाल ही में लॉन्च हुआ स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया जा सकता है। iQoo 5 के साथ-साथ कंपनी ने iQoo 5 Pro भी लॉन्च किया था, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि iQoo 7 Pro को भी पेश किया जा सकता है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo 7, iQoo, iQoo 7 Design, iQoo 7 BMW Special Edition
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  2. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  7. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  9. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  10. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »