iQoo 3 5G स्मार्टफोन 25 फरवरी को होगा लॉन्च, ये होगी खासियत

iQoo 3 5G को इस महीने 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट होगा। चीन के समयानुसार यह फोन दोपहर 2:30 बजे लॉन्च होगा।

iQoo 3 5G स्मार्टफोन 25 फरवरी को होगा लॉन्च, ये होगी खासियत

iQoo 3 5G को स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • iQoo 3 5G फोन 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • इस फोन में 48-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला क्वॉड कैमरा सेटअप शामिल होगा
  • आईक्यूओओ 3 5जी फोन में लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी
विज्ञापन
iQoo 3 5G फ्लैगशिप फोन की लॉन्च की तारीख का आखिरकार खुलासा हो गया है। IQoo ने घोषणा की है कि उसका आगामी गेमिंग-सेंट्रिक फोन 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। ऐसा लग रहा है कि यह लॉन्च की तारीख चीन की मार्केट के लिए है। हालांकि पिछली कुछ रिपोर्ट में iQoo 3 फोन के भारत में लॉन्च होने की जानकारी भी मिल चुकी है। आगामी आईक्यूओओ 3 कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा। कंपनी पहले से ही पुष्टी कर चुकी है कि इस फोन में 48-मेगापिक्सल का मेन सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा और यह फोन लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। हाल ही में आईक्यूओओ 3 को TENAA और गीकबेंच डेटाबेस पर भी देखा गया है।

iQoo ने आधिकारिक Weibo हैंडल के जरिए जानकारी साझा की है। पोस्ट के मुताबिक, iQoo 3 को 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा और यह लॉन्च इवेंट दोपहर 2:30 बजे (चीन के समयानुसार) शुरू होगा। हमें अभी तक यह जानकारी नहीं है कि इस इवेंट को लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा या नहीं, लेकिन यदि ऐसा होता है, तो यह भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा। लॉन्च की तारीख के अलावा, विवो की सहायक कंपनी ने अपने आगामी फ्लैगशिप फोन के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी है।

आईक्यूओओ ने हाल ही में एक आधिकारिक पोस्टर साझा किया था, जिसमें iQoo 3 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल होने की जानकारी मिली थी। इस सेटअप का मेन कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का होगा। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल होगा और यदि गीकबेंच की लिस्टिंग को सच माना जाए तो यह फोन 12 जीबी रैम के साथ आएगा। इतना ही नहीं, TENAA लिस्टिंग में आईक्यू प्रो फोन का भी खुलासा हुआ है। लिस्टिंग से इस फोन में 64-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप की जानकारी मिली है।

सेटअप में अन्य तीन कैमरों में दो 13-मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन के सेंसर और एक 2-मेगापिक्सल का सेंसर होगा। IQoo 3 को 6.44-इंच फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले से लैस बताया गया है। एक 3C लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में 4,370 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी, जो 55 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • 5G ready (top-end variant only)
  • Stunning display
  • Fast charging
  • Shoulder buttons for gaming
  • कमियां
  • Camera performance needs improvement
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4440 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »