iQOO 16R में GSM, WCDMA, 4G LTE, और 5G NR आदि का कनेक्टिविटी सपोर्ट पता चला है।
Photo Credit: iQOO
iQOO 16 के बाद अब जल्द ही कंपनी iQOO 16R को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
iQOO 16 के बाद अब सबकी निगाहें iQOO 16R पर टिक गई हैं। कंपनी फ्लैगशिप फोन का एक टोन-डाउन वर्जन भी लेकर आती है जिसमें फ्लैगशिप लेवल के ही स्पेसिफिकेशंस कुछ किफायती दाम में मिल जाते हैं। iQOO 16R के लॉन्च से पहले फोन के बारे में लीक्स आने शुरू हो गए हैं। iQOO 16 को कंपनी ने सितंबर के अंत में मार्केट में लॉन्च किया था। iQOO 16 का भारत में लॉन्च अभी बाकी है। लेकिन उससे पहले iQOO 16R को लेकर जानकारी सामने आने लगी है। फोन हाल ही में एक डेटाबेस में दिखा है जिसमें इसके बारे में अहम जानकारी मिलती है।
iQOO 16R के लॉन्च से पहले फोन को एक महत्वपूर्ण डेटाबेस में देखा गया है। फोन को कथित तौर पर इंडोनेशिया (via) का सर्टिफिकेशन मिला है। यह इंडोनेशिया के TKDN डेटाबेस में नजर आया है। इससे पता चलता है कि फोन के ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की तैयारी चल रही है। हालांकि iQOO 16 का ग्लोबल लॉन्च होना अभी बाकी है। iQOO 16R का मॉडल नम्बर I2606 बताया गया है। iQOO 16R के स्पेसिफिकेशंस भी लीक में सुझाए गए हैं।
iQOO 16R (I2606) gets TKDN approval in Indonesia. Could be based on China's Z12 Turbo with these specs: - 6.59" high refresh rate display - Snapdragon 8 Gen 6 (upcoming) ~10,000mAh battery - Built-in cooling fan #iQOO #iQOO16R #iQOOZ12Turbo https://t.co/I6Ey9jcpZ1
— Anvin (@ZionsAnvin) October 21, 2026
iQOO 16R में GSM, WCDMA, 4G LTE, और 5G NR आदि का कनेक्टिविटी सपोर्ट पता चला है। लिस्टिंग यह भी पता चलता है कि फोन GSM 900/1800MHz और WCDMA 900/2100MHz फ्रिक्वेंसी सपोर्ट करता है। टिप्स्टर Anvin ने X पर इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस सुझाए हैं। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें हाई रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में क्वालकॉम का दमदार चिपसेट होगा जिसे टिप्स्टर ने Snapdragon 8 Gen 6 कहा है। फोन का बड़ा फीचर इसकी बैटरी हो सकती है।
iQOO 16R फोन के अंदर 10,000mAh कैपिसिटी की विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में गेमिंग के लिए भी खास इंतजाम होंगे जिसमें इसके अंदर कूलिंग फैन भी शामिल हो सकता है। iQOO ने भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई संकेत नहीं दिया है। हालांकि पुराने ट्रेंड को देखें तो यह फोन भारत में भी लॉन्च होगा। इससे पहले भारत में कंपनी iQOO 15R को लॉन्च कर चुकी है। संभावना है कि iQOO 16R भी इंडियन मार्केट में आएगा। बहरहाल, iQOO 16R का लेटेस्ट अपडेट बताता है कि जल्द ही फोन मार्केट में दस्तक देने वाला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999