• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO 15 लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक, मिलेंगे 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स!

iQOO 15 लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक, मिलेंगे 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स!

iQOO 15 में Samsung का AMOLED 8T LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

iQOO 15 लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक, मिलेंगे 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स!

iQOO 15 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • iQOO 15 में Samsung का AMOLED 8T LTPO डिस्प्ले होगा।
  • iQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट बताया गया है।
  • फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी।
विज्ञापन

iQOO 15 फ्लैगशिप फोन का लॉन्च कंपनी 20 अक्टूबर को करने जा रही है। फोन चीनी मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है जिसमें अब एक दिन से भी कम का समय रह गया है। लॉन्च से पहले फोन के कई स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। iQOO 15 में Samsung का AMOLED 8T LTPO डिस्प्ले होगा। डिवाइस में 2K+ डिस्प्ले दिया गया है और 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ इसमें कई और धांसू स्पेसिफिकेशंस होने की बात सामने आई है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं इस फोन के बारे में सभी खास बातें। 

iQOO 15 लॉन्च 20 अक्टूबर यानी कल होने जा रहा है। कंपनी सबसे पहले घरेलू मार्केट में इसे पेश करेगी। फोन के लॉन्च से पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। Weibo पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक पोस्ट के माध्यम से इसके सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। iQOO 15 में 6.85 इंच का डिस्प्ले होगा जो कि Samsung M14 LEAD AMOLED 8T LTPO डिस्प्ले है। इसमें 2K+ रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। फोन में 1000 निट्स की मैन्युअल फुल स्क्रीन ब्राइटनेस बताई गई है। 

iQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट बताया गया है। इसमें Q3 चिप होगी जो गेमिंग, ग्राफिक्स को एन्हांस करेगी। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी। साथ में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग बताई गई है और 40W वायरलेस चार्जिंग बताई गई है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। रियर में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा यहां मिल सकता है। इसमें 1/1.56 इंच सेंसर टिप्स्टर ने होने की बात कही है। प्राइमरी कैमरा के सपोर्ट में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा जो 3X ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है। 

iQOO 15 में डुअल स्पीकर्स का सपोर्ट होगा। साथ ही USB-C (Gen 3.2) पोर्ट और एक 8K VC हीट सिंक भी बताया गया है। फोन में IP68/69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 के साथ आने वाला है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Mega Electronics Days Sale: 75% सस्ते मिल रहे लैपटप, हेडफोन और स्मार्टवॉच
  2. iQOO Z11x 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स
  4. बिना गैस पकेंगे चावल, Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia IH राइस कूकर 2, जानें कीमत
  5. Huawei की भारत में वापसी! लॉन्च हो रहा है नया टैबलेट, जल्द स्मार्टफोन और लैपटॉप भी दे सकते हैं दस्तक
  6. IPL 2026 की टिकट ऑनलाइन कैसे करें बुक
  7. LPG गैस सिलेंडर ऑनलाइन कैसे करें बुक
  8. iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर
  9. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
  10. Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »