iQOO 15 Ultra का मल्टी-कोर टेस्टिंग में शानदार परफॉर्मेंस, अगले महीने होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन ने बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर मल्टी-कोर टेस्ट में 11,434 प्वाइंट का स्कोर हासिल किया है। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट वाले किसी स्मार्टफोन का सबसे अधिक मल्टी-कोर स्कोर है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 18:03 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को मल्टी-कोर टेस्ट में 11,434 प्वाइंट का स्कोर मिला है
  • iQOO ने इसे परफॉर्मेंस पर फोकस वाला स्मार्टफोन बताया है
  • इस स्मार्टफोन को ब्लू और ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

इस स्मार्टफोन का डिजाइन विशेषतौर पर गेमिंग के लिए बनाया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का गेमिंग पर फोकस्ड iQOO 15 Ultra जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन ने बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर मल्टी-कोर टेस्ट में 11,434 प्वाइंट का स्कोर हासिल किया है। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट वाले किसी स्मार्टफोन का सबसे अधिक मल्टी-कोर स्कोर है। 
 
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Geekbench पर iQOO 15 Ultra की मॉडल नंबर - V2546A के साथ लिस्टिंग हुई है। इसे सिंगल-कोर टेस्ट में 3,601 प्वाइंट मिले हैं। इस स्मार्टफोन को चीन में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 24 GB + 1 TB के वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। iQOO ने इसे परफॉर्मेंस पर फोकस वाला स्मार्टफोन बताया गया है। इसका डिजाइन विशेषतौर पर गेमिंग के लिए बनाया गया है। 

इससे पहले iQOO ने बताया था कि इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में 45,18,403 प्वाइंट्स का कुल स्कोर मिला है। iQOO 15 Ultra को CPU टेस्ट में 13,22,001 प्वाइंट्स, GPU टेस्ट में 15,94,848 प्वाइंट्स, मेमोरी टेस्ट में 59,352 प्वाइंट्स मिले हैं।  iQOO 15 Ultra के रियर पैनल में हनीकॉम्ब पैटर्न है। इस स्मार्टफोन का कैमरा आइलैंड रेक्टैंगुलर दिख रहा है। इसमें तीन कैमरा दिए गए हैं और इसके साथ 'Ultra' की ब्रांडिंग है। इसमें कैमरों के नीचे LED फ्लैश है। iQOO 15 Ultra में दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन को ब्लू और ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।  iQOO 15 Ultra में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Samsung का 6.85 इंच 2K LTPO OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। 

Advertisement

iQOO 15 Ultra में एक्टिव कूलिंग फैन होगा जिससे ज्यादा गेमिंग के दौरान भी इसमें हीट की समस्या नहीं होगी। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट और टच रिस्पॉन्स पर फोकस किया गया है। इसमें हीट डिसिपेशन सिस्टम भी दिया जाएगा। यह गेमिंग सेगमेंट में मौजूद स्मार्टफोन्स को भी टक्कर दे सकता है। हाल ही में iQOO Z11 Turbo को चीन में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.