• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO 15 के 4 घंटे में बिक गए 1.42 लाख मोबाइल! ऐसा क्या है इस फोन में? यहां जानें

iQOO 15 के 4 घंटे में बिक गए 1.42 लाख मोबाइल! ऐसा क्या है इस फोन में? यहां जानें

iQOO 15 Sony IMX882 सेंसर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स लेकर आता है।

iQOO 15 के 4 घंटे में बिक गए 1.42 लाख मोबाइल! ऐसा क्या है इस फोन में? यहां जानें

Photo Credit: iQOO

iQOO ने चीन में iQOO 15 स्मार्टफोन को 20 अक्टूबर को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • पहली सेल के 4 घंटों में iQOO 15 की 1.42 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकीं
  • ये पिछली जनरेशन की तुलना में 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी है
  • इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है
विज्ञापन

iQOO 15 चीन में बेहद पॉपुलर स्मार्टफोन बनता जा रहा है। सेल शुरू होने के बाद कंपनी ने ऐलान किया था कि 30 मिनट में ही इसकी बिक्री ने iQOO 13 की बिक्री के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और अब, iQOO ने सेल्स की फिगर भी जारी कर दी है, जिससे पता चलता है कि अपनी पहली बिक्री के सिर्फ चार घंटों के भीतर iQOO 15 की 1,42,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची जा चुकी थीं। ये पिछली जनरेशन की तुलना में 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। गेमिंग-फोकस्ड इस फोन की पॉपुलैरिटी का कारण इसका जबरदस्त परफॉर्मेंस सेटअप, हाई-एंड हार्डवेयर और आक्रामक प्राइसिंग बताई जा रही है।

बीते सोमवार को iQOO ने चीन में iQOO 15 स्मार्टफोन लॉन्च किया और सेल शुरू होने के पहले चार घंटों में ही डिवाइस की 1,42,000 यूनिट्स बिक गईं। इसकी पुष्टि iQOO ने खुद वीबो पोस्ट के जरिए की। ये आंकड़ा तय समय में iQOO 13 की बिक्री से 87% ज्यादा है। iQOO 15 की शुरुआती कीमत 4,199 युआन (करीब 51,900 रुपये) रखी गई है, लेकिन सीमित समय के ऑफर्स के तहत बेस वेरिएंट को 3,699 युआन (करीब 45,700 रुपये) में बेचा गया। 

स्मार्टफोन Sony IMX882 सेंसर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स लेकर आता है। शायद यही कारण है कि iQOO 15 को चीन में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले iQOO ने सोशल मीडिया के जरिए अनाउंसमेंट की थी कि सिर्फ 30 मिनट में कंपनी ने जबरदस्त सेल रिकॉर्ड हासिल किया और इस दौरान iQOO 13 की पूरे दिन की सेल्स फिगर को पीछे छोड़ दिया गया।

स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Q3 गेमिंग को-प्रोसेसर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को और बढ़ाता है। यह चिप 2K रिजॉल्यूशन पर 144FPS तक गेमिंग और 120FPS रे ट्रेसिंग सपोर्ट करता है, जो फिलहाल मोबाइल गेमिंग में बहुत रेयर है।

कैमरा सेटअप में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिला है। iQOO 15 में Sony IMX882 सेंसर के साथ 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 100x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करता है। फ्रंट पर 6.85-इंच 2K Samsung Everest AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 6,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और TÜV Rheinland Eye Protection सर्टिफिकेशन दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Brighter, smoother AMOLED display
  • Excellent all-round performance
  • Cleaner, refined software experience
  • Improved cameras
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Noticeably thick bottom bezel
  • Black levels are not deepest
  • Inconsistent low-light portraits
डिस्प्ले6.85 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,440x3,168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  4. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  5. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  6. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  7. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  8. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  9. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  10. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »