iQoo 12 सीरीज Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ 7 नवंबर होगी लॉन्च

इन स्मार्टफोन्स में क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है

iQoo 12 सीरीज Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ 7 नवंबर होगी लॉन्च

इस सीरीज में iQoo 12 और iQoo 12 Pro शामिल होंगे

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है
  • iQoo 12 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • iQoo 12 में 4,880 mAh की डुअल-सेल बैटरी मिल सकती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo की iQoo 12 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। Vivo के इस सब-ब्रांड की इस सीरीज में iQoo 12 और iQoo 12 Pro शामिल होंगे। इनमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। 

कंपनी ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर बताया है कि इन स्मार्टफोन्स को 7 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर के साथ पहली स्मार्टफोन सीरीज होगी। iQoo के भारत में CEO, Nipun Marya ने X पर एक पोस्ट के जरिए  iQoo 12 5G को पेश करने की जानकारी दी है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में PUBG Mobile, PUBG New State और Genshin Impact जैसी गेम्स चलाई जा सकेंगी। 

हाल ही में एक टिप्स्टर ने बताया था कि इन स्मार्टफोन्स को व्हाइट, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। एक अन्य टिप्सटर Digital Chat Station ने कहा है कि iQoo 12 में 4,880 mAh की डुअल-सेल बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। iQoo 12 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इनमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का OmniVision OV50H सेंसर, 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN1 सेंसर और 64 मेगापिक्सल OV64B टेलीफोटो सेंसर हो सकता है। 

इन स्मार्टफोन्स में Samsung E7 AMOLED डिस्प्ले 2K के रिजॉल्यूशन और 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट हो सकता है। हाल ही में iQoo ने Z8 और Z8x को लॉन्च किया था। ये iQoo Z7 और Z7x की जगह लेंगे। iQoo Z8 में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8200 SoC और Z8x में क्वालकॉम Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट है। ये दोनों स्मार्टफोन्स डुअल रियर कैमरा के साथ हैं। इन्हें चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी के Z8 और Z8x में 6.64 इंच IPS फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। ये स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 13 बेस्ड OriginOS 3.0 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलते हैं। iQoo Z8 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल, जबकि Z8x में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  3. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  4. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  5. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  6. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  7. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  8. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  9. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »