iQOO 12 भारत में सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च!

iQOO 12 : कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि iQOO 12 के इंडियन मॉडल में अबतक का सबसे पावरफुल क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3’ दिया जाएगा।

iQOO 12 भारत में सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च!

अपकमिंग आईकू 12 में एक Q1 चिप होगी। इसे खुद वीवो ने डेवलप किया है, जो गेमिंग के दौरान फोन की परफॉर्मेंस को ऑप्‍टमाइज करती है।

ख़ास बातें
  • आईकू 12 सीरीज भारत में होगी 12 दिसंबर को लॉन्‍च
  • कंपनी ने स्‍पेक्‍स और फीचर्स को टीज करना शुरू किया
  • अपकमिंग आईकू 12 में एक Q1 चिप भी होगी
विज्ञापन
iQOO 12 स्‍मार्टफोन सीरीज चीन में लॉन्‍च हो चुकी है और अब इसे भारत में लाने की तैयारियां हो रही हैं। आईकू ने पहले ही बता दिया था कि उसकी अपकमिंग स्‍मार्टफोन सीरीज को इंडिया में 12 दिसंबर को लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले कंपनी ने इस सीरीज के इंडियन वेरिएंट्स के स्‍पेक्‍स और फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि iQOO 12 के इंडियन मॉडल में अबतक का सबसे पावरफुल क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3' दिया जाएगा। 

यह भी पता चला है कि अपकमिंग आईकू 12 में एक Q1 चिप होगी। इसे खुद वीवो ने डेवलप किया है, जो गेमिंग के दौरान फोन की परफॉर्मेंस को ऑप्‍टमाइज करती है। साथ ही यूजर्स 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट में गेमप्‍ले कर पाते हैं। फ‍िलहाल डिवाइस को लेकर यही जानकारी है। हालांकि लॉन्‍च के नजदीक आते-आते उम्‍मीद की जानी चाहिए कि और फीचर्स का खुलासा भी होगा।   
 

बात करें iQOO 12 के चीनी वेरिएंट की तो उसमें 6.78 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पर चलता है। चीनी वेरिएंट में भी Q1 चिप लगाई गई है। फोन में 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्‍टोरेज है। 12 जीबी रैम मॉडल भी है, जिसके साथ 256 जीबी स्‍टोरेज है। 

iQoo 12 में  ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर दिया गया है। iQoo 12 में 16 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा है। iQoo 12 में 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

चीन में iQoo 12 की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,000 रुपये) से शुरू होती है। यह  12GB + 256GB वेरिएंट के दाम हैं। इसके 16GB + 512GB वेरिएंट को CNY 4,299 (लगभग 50,00 रुपये) में लिया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »