iQoo 12 5G के प्राइस का हुआ खुलासा, 12 दिसंबर को होगा लॉन्च

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने iQoo 12 Pro को चीन में लॉन्च किया था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 नवंबर 2023 20:52 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC होगा
  • इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलेगा

इस स्मार्टफोन का प्राइस 56,999 रुपये हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo का iQoo 12 5G अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC होगा। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने iQoo 12 Pro को चीन में लॉन्च किया था। 

टिप्सटर Mukul Sharma (@stufflistings) ने iQoo 12 5G के रिटेल बॉक्स की इमेज पोस्ट की है। इससे पता चल रहा है कि इस स्मार्टफोन का प्राइस 56,999 रुपये हो सकता है। इसे 12 GB RAM + 256 GB और 16 GB + 512 GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। iQoo 12 5G को 12 दिसंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री कंपनी के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए होगी। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलेगा। 

कंपनी ने इसके प्रो मॉडल के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। iQoo 12 में क्वालकॉम का नया चिपसेट दिया जाएगा। यह सीरीज पिछले वर्ष के अंत में चीन में लॉन्च किए गए iQoo 11 5G की जगह लेगी। चीन में iQoo 12 के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 45,000 रुपये) और 16 GB + 512 GB का CNY 4,299 (लगभग 50,000 रुपये) का है। इसके 16 GB RAM + 1 TB स्टोरेज वाले वेरिएंट को CNY 4,699 (लगभग 53,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को Burning Way, Legend Edition और Track Version कलर्स में खरीदा जा सकता है।

इसका 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K (1,260x2,800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में कंपनी ने Z8 और Z8x को लॉन्च किया था। ये iQoo Z7 और Z7x की जगह लेंगे। iQoo Z8 में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8200 SoC और Z8x में क्वालकॉम Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट है। ये दोनों स्मार्टफोन्स डुअल रियर कैमरा के साथ हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  3. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  4. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  5. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  6. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  7. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  2. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
  3. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  4. 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
  5. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  6. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
  7. सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक
  8. AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"
  9. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  10. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.