• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 200W फास्ट चार्जिंग और 50MP से लैस iQOO 10 Series लॉन्च, धाकड़ फीचर्स से लैस प्रीमियम फोन

200W फास्ट चार्जिंग और 50MP से लैस iQOO 10 Series लॉन्च, धाकड़ फीचर्स से लैस प्रीमियम फोन

कीमत की बात करें तो iQOO 10 Pro के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत युआन 4,999 यानी कि करीब 59,224 रुपये, 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत युआन 5,499 यानी कि करीब 65,145 रुपये है।

200W फास्ट चार्जिंग और 50MP से लैस iQOO 10 Series लॉन्च, धाकड़ फीचर्स से लैस प्रीमियम फोन

Photo Credit: iQOO

ख़ास बातें
  • iQOO 10 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की डिस्प्ले है।
  • iQOO 10 में 50MP Samsung GN5 सेंसर दिया गया है।
  • iQOO 10 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत युआन 3,999 यानी कि 47,383 रुपये है।
विज्ञापन
iQOO ने आज iQOO 10 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। iQOO की इस स्मार्टफोन लाइनअप में iQOO 10 और iQOO 10 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं, जिसमें प्रो वर्जन ज्यादा प्रीमियम है। लेटेस्ट पेशकश में iQOO 9 सीरीज का अपग्रेड शामिल है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि iQOO 10 सीरीज में क्या कुछ खास दिया गया है।
 

iQOO 10 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो iQOO 10 और iQOO 10 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की सेंटर-अलाइन AMOLED स्क्रीन दी गई है। पहला FHD+ रेजोल्यूशन से लैस है जबकि दूसरे में घुमावदार किनारों के साथ एक QHD पैनल है। सेफ्टी के लिए स्मार्टफोन इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो iQOO 10 सीरीज में ड्यूल टोन बैक पैनल दिया गया है, जिसमें ऊपरी ग्लास हिस्से पर केवलर जैसा पैटर्न है, जिसमें कैमरा सेटअप है।

कैमरा की बात की जाए तो iQOO 10 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। iQOO 10 में 50MP Samsung GN5 सेंसर, 13MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12MP का टेलीफोटो यूनिट दिया गया है। वहीं Pro मॉडल में 50MP अल्ट्रा वाइड स्नैपर और 14.6MP टेलीफोटो यूनिट दिया गया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन Vivo की V1+ चिप से लैस हैं जो कि बेहतरीन इमेज क्षमता प्रदान करती है। 

प्रोसेसर की बात करें तो iQOO 10 सीरीज में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 3.1 तक स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो आईक्यू 10 में 4,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं आईक्यू 10 प्रो में 4,550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 200W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

iQOO 10 सीरीज की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो iQOO 10 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत युआन 3,999 यानी कि करीब 47,383 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB मॉडल की कीमत युआन 4,299 यानी कि करीब 50,937 रुपये है। 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत युआन 4,699 यानी कि करीब 55,677 रुपये है। 

कीमत की बात करें तो iQOO 10 Pro के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत युआन 4,999 यानी कि करीब 59,224 रुपये, 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत युआन 5,499 यानी कि करीब 65,145 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत युआन 5,999 यानी कि 71,078 रुपये है। iQOO 10 सीरीज को बीएमडब्ल्यू लीजेंड एडिशन में पेश किया गया है जो कि दिग्गज ऑटोमेकर की रेड-ब्लैक-ब्लू स्ट्राइप्स के साथ बैक पैनल पर आता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 14.6-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQOO 10 Series, iQOO 10, iQOO 10 Pro
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Note 60 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत के रिटेल मार्केट में बढ़ेगी Apple की मौजूदगी, मुंबई में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोर
  3. 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!
  4. Tecno Pova Curve 2 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: 30 हजार की रेंज में कौन बेहतर?
  5. 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता Airtel प्लान!
  6. Huawei Mate 80 Pro में मिलेगा डुअल स्पेस रिंग डिजाइन, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Nothing Phone (4a) में होगी 12GB रैम, Snapdragon 7s Gen 4 चिप! गीकबेंच में खुलासा
  9. Bharat Taxi यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर, Paytm के साथ पेमेंट हो गया है डिजिटल!
  10. 7000mAh बैटरी वाला Motorola फोन Rs 7500 तक सस्ता मिल रहा, जानें बेस्ट ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »