• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone X की बिक्री आज भारत में होगी शुरू, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन के बारे में सब कुछ

iPhone X की बिक्री आज भारत में होगी शुरू, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन के बारे में सब कुछ

आईफोन एक्स की बिक्री शुक्रवार से भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर शाम 6 बजे से शुरू होगी। स्मार्टफोन को 27 अक्टूबर को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न, फ्लिपकार्ट, ऐप्पल रीसेलर और दूसरे पार्टनर आउटलेट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया था।

iPhone X की बिक्री आज भारत में होगी शुरू, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन के बारे में सब कुछ
ख़ास बातें
  • आईफोन X के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 89,000 रुपये है
  • 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,02,000 रुपये है
  • फोन सिल्वर व स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा
विज्ञापन
आईफोन एक्स की बिक्री शुक्रवार से भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर शाम 6 बजे से शुरू होगी।  स्मार्टफोन को 27 अक्टूबर को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न, फ्लिपकार्ट, ऐप्पल रीसेलर और दूसरे पार्टनर आउटलेट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया था। प्री-बुकिंग के समय आईफोन X पर सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड पर 10,000 रुपये कैशबैक, एक जियो बायबैक ऑफर समेत कई दूसरे ऑफर दिए गए थे। रिलायंस जियो ने भी आईफोन X के प्री-ऑर्डर पर ऑफर दिए थे जबकि एयरटेल ने प्री-ऑर्डर खुद नहीं लिये लेकिन कंपनी शुक्रवार शाम 6 बजे से शनिवार सुबह 7 बजे तक अपने ऑनलाइन स्टोर के लिए सीमित समय तक कैशबैक ऑफर कर रही है।

iPhone X के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत भारत में 89,000 रुपये है जबकि 256 जीबी वेरिएंट 1,02,000 रुपये में मिलता है। स्मार्टफोन सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध होगा। ऐप्पल ने पहले ही खुलासा कर दिया हैह कि ऐप्पल द्वारा डिज़ाइन की गई एक्सेसरी जैसे लेदर और सिलिकॉन केस 3,500 रुपये में मिलेंगे। पूरी तरह से नया iPhone X लेदर फोलियो 8,600 रुपये में मिलेगा जबकि कलर-मैचिंग मैटेलिक फिनिश में आने वाला एक लाइटनिंग डॉक 4,700 रुपये में उपलब्ध होगा।


इस कीमत में, आईफोन X देश का सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा और फोन को पिक्सल 2 एक्सएल से चुनौती मिल रही है। पिक्सल 2 एक्सएल के बेस वेरिएंट की प्री-बुकिंग गुरुवार को 73,000 रुपये में शुरू हुई। ऐप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री भारत में पिछले महीने शुरू हुई थी। भारत में आईफोन 8 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 64,000 रुपये और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 77,000 रुपये है। आईफोन 8 प्लस 64 जीबी की कीमत 73,000 रुपये जबकि 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 86,000 रुपये है।

आईफोन एक्स के फ़ीचर व स्पेसिफिकेशन

iPhone X में पहला गौर करने वाला फीचर इसका डिस्प्ले है। हैंडसेट में 5.8 इंच का बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1125x2436 पिक्सल है जो अब तक किसी आईफोन मॉडल में नहीं देखने को मिला। कंपनी ने इसे सुपर रेटिना डिस्प्ले का नाम दिया है।

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि iPhone X स्मार्टफोन की दुनिया का भविष्य है। ऐप्पल के इस फोन से टच आईडी (फिंगरप्रिंट सेंसर) की छुट्टी हो गई है। जो अब तक होम बटन का हिस्सा रहता था। यूज़र के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने फेस आईडी फीचर को फोन का हिस्सा बनाया है। अब यूज़र फोन के फ्रंट कैमरे को देखकर उसे अनलॉक कर सकेंगे। विशेष हार्डवेयर और अलगोरिथम के दम पर दावा किया गया है कि फेस आईडी, टच आईडी की तुलना में ज़्यादा तेज़ और सुरक्षित है।

iPhone X के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। एक सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाला है और टेलीफोटो लेंस एफ/2.4 अपर्चर वाला। फोन में आपको 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि वह पॉर्ट्रेट मोड फीचर को इस फोन का भी हिस्सा बना रही है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning design and display
  • Great cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Costs a small fortune
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2716 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन1125x2436 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »