iPhone X के प्री-ऑर्डर शुक्रवार से होंगे शुरू

ऐप्पल ने पिछले महीने iPhone 8 और iPhone 8 Plus के साथ आईफोन X (आईफोन 10) को भी पेश किया। यह हैंडसेट कई नई तकनीक से लैस है जिसमें बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और फेस आईडी शामिल हैं।

iPhone X के प्री-ऑर्डर शुक्रवार से होंगे शुरू
ख़ास बातें
  • iPhone X के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 256 जीबी
  • भारतीय मार्केट में iPhone X का दाम 89,000 रुपये से शुरू होती है
  • फोन सिल्वर व स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा
विज्ञापन
ऐप्पल ने पिछले महीने iPhone 8 और  iPhone 8 Plus के साथ आईफोन X (आईफोन 10) को भी पेश किया। यह हैंडसेट कई नई तकनीक से लैस है जिसमें बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और फेस आईडी शामिल हैं। आईफोन X 27 अक्टूबर, शुक्रवार रात 12 बजे से भारत सहित कई अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। ऐप्पल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक iPhone X 55 से ज़्यादा देशों में 3 नवंबर से ऐप्पल स्टोर में मिलने लगेगा।

आईफोन एक्स की कीमत व ऑफर
iPhone X के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 256 जीबी। कम स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेरिकी मार्केट में 999 डॉलर है और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,149 डॉलर है। भारतीय मार्केट की बात करें तो iPhone X का दाम 89,000 रुपये से शुरू होगा। फोन सिल्वर व स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।


गौर करने वाली बात है कि भारत में दिग्गज़ ई-कॉमर्स कंपनियाों जैसे फ्लिपकार्ट अमेज़न ने आईफोन X के लिए एक अलग पेज बनाया है। फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर शुक्रवार को दोपहर 12.31 बजे शुरू होंगे, जबकि अमेज़न पर रात 12 बजे से प्री-बुकिंग की जा सकेगी। फ्लिपकार्ट पर आईफोन X की लिस्टिंग में एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनज़र्व क्रेडिट कार्ड के साथ नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्डधारकों को ईएमआई ट्रांज़ेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 2,500 रुपये) मिलेगा। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत की छूट का ऑफर है।
 
iphone x

आईफोन एक्स के फ़ीचर व स्पेसिफिकेशन
iPhone X में पहला गौर करने वाला फीचर इसका डिस्प्ले है। हैंडसेट में 5.8 इंच का बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1125x2436 पिक्सल है जो अब तक किसी आईफोन मॉडल में नहीं देखने को मिला। कंपनी ने इसे सुपर रेटिना डिस्प्ले का नाम दिया है।

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि iPhone X स्मार्टफोन की दुनिया का भविष्य है। ऐप्पल के इस फोन से टच आईडी (फिंगरप्रिंट सेंसर) की छुट्टी हो गई है। जो अब तक होम बटन का हिस्सा रहता था। यूज़र के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने फेस आईडी फीचर को फोन का हिस्सा बनाया है। अब यूज़र फोन के फ्रंट कैमरे को देखकर उसे अनलॉक कर सकेंगे। विशेष हार्डवेयर और अलगोरिथम के दम पर दावा किया गया है कि फेस आईडी, टच आईडी की तुलना में ज़्यादा तेज़ और सुरक्षित है।

iPhone X के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। एक सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाला है और टेलीफोटो लेंस एफ/2.4 अपर्चर वाला। फोन में आपको 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि वह पॉर्ट्रेट मोड फीचर को इस फोन का भी हिस्सा बना रही है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning design and display
  • Great cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Costs a small fortune
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2716 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन1125x2436 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone, Apple, iPhone x Pre order, iPhone X sale
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  6. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  7. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »