iPhone X खरीदने का बेहतरीन मौका, हो सकता है 12,000 रुपये का फायदा

एचडीएफसी बैंक ने ऐप्पल आईफोन पर कैशबैक देने के लिए ऐप्पल इंडिया के साथ साझेदारी की है। ऐप्पल iPhone X, iPhone 8 और iPhone 8 Plus समेत कई आईफोन वेरिएंट पर 12,000 रुपये तक कैशबैक ऑफर है।

iPhone X खरीदने का बेहतरीन मौका, हो सकता है 12,000 रुपये का फायदा
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक ने ऐप्पल आईफोन पर कैशबैक देने के लिए ऐप्पल इंडिया के साथ साझेदारी की है। ऐप्पल iPhone X, iPhone 8 और iPhone 8 Plus समेत कई आईफोन वेरिएंट पर 12,000 रुपये तक कैशबैक ऑफर है। यह ऑफर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर होने वाली ईएमआई ट्रांज़ेक्शन के अलावा कंज़्यूमर ड्यूरेबल लोन पर उपलब्ध है। इस स्कीम का फायदा 11 मार्च तक भारत में मौज़ूद सभी ऐप्पल रीसेलर से लिया जा सकता है। कैशबैक को 90 दिन के अंदर यूज़र के अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि एक कार्ड पर होने वाली सिर्फ दो ट्रांज़ेक्शन पर ही इस ऑफर का फायदा लिया जा सकता है।

Apple iPhone X पर 12,000 रुपये का कैशबैक और आईफोन 8 व आईफोन 8 प्लस पर 10,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। वहीं आईफोन 7 पर 3,000 रुपये कैशबैक व आईफोन 7 प्लस भी 3,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस पर 2,000 रुपये कैशबेक दिया जा रहा है। वहीं आईफोन 6, आईफोन एसई और आईफोन 5एस पर 1,000 रुपये का कैशबैक ऑफर है।


आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 6एस व आईफोन 6एस प्लस (नो कॉस्ट ईएमआई पर उपलब्ध) के अलावा सभी आईफोन को ईएमआई के साथ खरीदने पर ब्याज़ देना होगा। कैशबैक का फ़ायदा स्टोर में “best available price” के बाद मिलेगा। ऑफर पेज के मुताबिक, ''कैशबैक को चार्ज स्लिप पर प्रिंट किया जाएगा। चार्ज स्लिप ना होने पर ग्राहकों को कैशबैक नहीं मिलेगा।'' गौर करने वाली बात है कि यह ऑफर एचडीएफसी कॉरपोरेट कार्ड पर लागू नहीं है।

जिन स्टोर पर यह ऑफर मिल रहा है उनका पता इस लिंक पर क्लिक कर पाया जा सकता है। इससे पहले इसी महीने एचडीएफसी बैंक ने आईफोन, आईपैक, मैकबुक और ऐप्पल वॉच पर 10,000 रुपये तक कैशबैक देने का ऐलान किया था। यह ऑफर एचडीएफसी क्रेडिट व डेबिट कार्ड के जरिए होने वाली ईएमआई ट्रांज़ेक्शन पर दिया जा रहा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple iPhone X, HDFC Bank, Cashback, Discount, Mobiles, Apple, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »