आईफोन एसई 999 रुपये प्रति महीने पर मिलेगा, ऐप्पल की पेश की नई कॉरपोरेट लीज योजना

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2016 12:25 IST
ऐप्पल अपने नए आईफोन एसई (रिव्यू) को ना केवल रिटेल ग्राहकों को बेचना चाहती है बल्कि कंपनी कॉरपोरेट लीज पर भी फोन देना चाहती है।

कॉरपोरेट यूजर अब दो साल के लिए 4 इंच स्क्रीन वाले आईफोन एसई को 999 रुपये प्रति महीने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसका मतलब है कि आप 23,976 रुपये चुकाकर दो साल के लिए आईफोन इस्तेमाल कर पाएंगे। इसी तरह की योजना दूसरे आईफोन मॉडल जैसे आईफोन 6 और आईफोन 6एस के लिए भी मौजूद है। 16 जीबी आईफोन 6 को 2 साल के लिए 1,199 रुपये प्रति महीने तो आईफोन 6एस यूजर को 2 साल के लिेए 1,399 रुपये प्रति महीने चुकाना होगा।

इसके अतिरिक्त कॉरपोरेट यूजर किसी भी समय प्रति महीने दिये जाने वाले शुल्क को बदलकर अपने आईफोन मॉडल को किसी भी समय अपग्रेड कर सकते हैं। इस नए ऑफर के साथ ऐप्पल को भारत में थोड़ी सफलता मिल सकती है। यूजर के पास आईफोन एसई, आईफोन 6 और आईफोन 6एस क्रमशः 23,976 रुपये, 28,776 रुपये और 33,576 रुपये में 2 साल के लिए इस्तेमाल करने का मौका है और उम्मीद है कि इसके लिए किसी तरह की डाउनपेमेंट नहीं देनी होगी।

बता दें कि आईफोन एसई की कीमत भारत में 39,000 रुपये, आईफोन 6 की कीमत 52,000 रुपये और आईफोन 6एस की कीमत 62,000 रुपये है। हालांकि ऑनलाइन आईफोन 6 और 6एस को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Advertisement

दूसरे आईफोन और आईपैड मॉडल भी इस लीज योजना के तहत उपलब्ध हैं। हमने मंगलवार को एक बड़े अखबार में आए कॉरपोरेट लीज योजना के विज्ञापन के बारे में ऐप्पल सेज्यादा जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPad, iPhone, iPhone 6, iPhone 6s, iPhone SE, Mobiles, Offer, Tablets
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.