iPhone SE 4 में मिलेगी बड़ी डिस्प्ले!, iPhone 14 यूजर्स को लगेगा तगड़ा झटका

iPhone SE 4 डिजाइन के हिसाब से iPhone XR जैसा होगा। iPhone SE मॉडल के बड़े पैमाने पर बेजेल्स के बजाय, इसमें नॉच के साथ एक बड़ी डिस्प्ले, छोटे बेजेल्स और फेस आईडी है।

iPhone SE 4 में मिलेगी बड़ी डिस्प्ले!, iPhone 14 यूजर्स को लगेगा तगड़ा झटका

iPhone SE 2022 में 4.7 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iPhone SE 4 डिजाइन के हिसाब से iPhone XR जैसा होगा।
  • iPhone SE 4 में 6.1 इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है।
  • iPhone SE (2022) में 4.7 इंच की HD Retina डिस्प्ले है।
विज्ञापन
iPhone SE 4 जल्द ही मार्केट में एंट्री लेगा, यह कब आएगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। iPhone SE (2022) का अपग्रेड iPhone SE 4 दिखने में iPhone XR जैसा हो सकता है और इसमें 6.1 इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है। जी हां अगर आप iPhone SE सीरीज लवर्स हैं तो आपके लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी, क्योंकि अब iPhone SE सीरीज में भी बड़ी स्क्रीन मिल सकती है।

डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स (DSCC) के सीईओ रॉस यंग का हवाला देते हुए एक नई अफवाह के मुताबिक, Apple ने अभी तक iPhone SE 4 की डिस्प्ले साइज या टेक्नोलॉजी को फाइनल नहीं किया है। आपको बता दें कि iPhone SE 4 को 2023 में जारी किया जा सकता है। यंग ने हाल ही में ट्वीट किया था कि Apple, iPhone SE 4 में दो अलग-अलग वेंडर्स से 6.1 इंच OLED पैनल लाने का सोच सकता है। एप्पल दो अलग-अलग सप्लायर्स से एक एलसीडी पैनल का भी चयन कर सकती है, जिसका साइज 5.7 इंच से 6.1 इंच तक हो सकता है।

अगर एलसीडी स्क्रीन से अलग 6.1 इंच के OLED पैनल का इस्तेमाल होता है तो iPhone SE 4 की कीमत अधिक हो सकती है, क्योंकि एलसीईडी की बदौलत इसकी कम कीमत थी। इसके अलावा वर्तमान iPhone SE 2022 यूजर्स कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर के चलते छोटी स्क्रीन वाला फोन इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 6.1 इंच की बड़ी स्क्रीन से असर पड़ सकता है। यंग के मुताबिक iPhone SE 4 में कथित तौर पर 6.1 इंच की एलसीडी स्क्रीन होगी, जिसमें डिस्प्ले के ऊपर एक नॉच होगा।

हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि iPhone SE 4 डिजाइन के हिसाब से iPhone XR जैसा होगा। iPhone SE मॉडल के बड़े पैमाने पर बेजेल्स के बजाय, इसमें नॉच के साथ एक बड़ी डिस्प्ले, छोटे बेजेल्स और फेस आईडी है। मौजूदा iPhone SE (2022) में 4.7 इंच की HD Retina डिस्प्ले है। फोन में ऊपर और नीचे बेजेल्स हैं। इसके अलावा एक फिजिकल होम बटन भी है। यह A15 Bionic पर काम करता है। इसमें फ्रंट फेसिंग 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं दूसरे रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। भारत में iPhone SE (2022) को इस साल के शुरू में 43,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful SoC
  • IP67 rating, wireless charging
  • Slim and light
  • Regular software updates
  • कमियां
  • Small, low-res display
  • Gets warm when stressed
  • Average low-light camera performance
  • Expensive
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
स्टोरेज64 जीबी
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »