iPhone SE 4 में मिलेगा iPhone 7 जैसा डिजाइन, कवर से हुआ खुलासा

Apple के बजट फ्रेंडली iPhone SE लाइनअप में जल्द ही विस्तार होने वाला है।

iPhone SE 4 में मिलेगा iPhone 7 जैसा डिजाइन, कवर से हुआ खुलासा

Photo Credit: Apple

iPhone SE 3 में 4.70 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Apple के बजट फ्रेंडली iPhone SE लाइनअप में जल्द ही विस्तार होने वाला है।
  • हालिया फोटो में आईफोन के थर्ड पार्ट केस का पता चला है।
  • सबसे पहले यह केस फ्लैट-एज डिजाइन लैंग्वेज का खुलासा करता है।
विज्ञापन
Apple के बजट फ्रेंडली iPhone SE लाइनअप में जल्द ही विस्तार होने वाला है। अभी तक iPhone SE 3 के अपग्रेड iPhone SE 4 के बारे में काफी कुछ पता नहीं चला है। हालांकि, लीकर Sonny Dickson द्वारा शेयर की गई हालिया फोटो में आईफोन के थर्ड पार्ट केस का पता चला है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगामी आईफोन कैसा हो सकता है। यह वास्तविक iPhone SE 4 जैसा नहीं दिखाता है, लेकिन केस डिजाइन से कुछ दिलचस्प जानकारी सामने आती हैं। आइए आगामी आईफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone SE 4 केस का डिजाइन


सबसे पहले यह केस फ्लैट-एज डिजाइन लैंग्वेज का खुलासा करता है जिसे Apple ने iPhone 12 के बाद से अपनी आईफोन लाइनअप में अपनाया है। ज्यादा खास बात यह है कि इस केस में म्यूट स्विच के लिए एक कट-आउट है, जो पहले की अफवाहों का खंडन करता है कि iPhone SE 4 में iPhone 15 Pro और iPhone 16 लाइनअप जैसा एक एक्शन बटन होगा। बटन कॉन्टेक्स्ट के आधार पर कस्टमाइजेबल शॉर्टकट की सुविधा देता है। हालांकि, SE के लिए इस फीचर को लाना कोई अलग बात नहीं होगी, लेकिन ऐसा लगता है कि बजट फोन अभी म्यूट स्विच के साथ रहेगा।

कैमरा पिछले iPhone SE मॉडल के मुकाबले में काफी हद तक बड़ा है, जिससे पता चला है कि iPhone SE 4 सिंगल-लेंस सेटअप के बजाय ड्यूल-कैमरा सिस्टम में ट्रांसफर हो सकता है। डिजाइन उन डमी केस यूनिट से मिलता जुलता लगता है जिन्हें पहले आई एक लीक में देखा गया था, लेकिन यह Apple के मौजूदा स्टाइल से पूरी तरह मेल नहीं खाता है। कैमरा कट आउट iPhone 7 Plus के जैसा है। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि इस केस का डिजाइन गलत जानकारी पर बेस्ड हो, अब तक की लीक इस अफवाह वाले कैमरा सेटअप में बदलाव का सुझाव देती हैं। यह लीक केस iPhone SE 4 के डिजाइन के बारे में कुछ सुझाव देता है। आगामी आईफोन के सटीक डिजाइन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभी हमें और इंतजार करना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »