iPhone SE 4 में होगा 48MP कैमरा, मॉडर्न डिजाइन, एक्शन बटन भी! कॉन्सेप्ट वीडियो आया सामने

फोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 3240mAh की बताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 नवंबर 2023 11:11 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 4nm प्रोसेसिंग पर बना A16 बायोनिक चिप देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसकी बैटरी कैपिसिटी 3240mAh की बताई गई है।

कॉन्सेप्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन बेहद मॉडर्न लुक के साथ आता है।

Photo Credit: YouTube/4RMD

iPhone 15 लॉन्च हुए अभी थोड़ा ही वक्त बीता है। अब कंपनी की ओर से iPhone SE 4 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। iPhone SE सीरीज में दरअसल कंपनी अफॉर्डेबल प्राइस में आईफोन उपलब्ध करवाती है। इसलिए यह सीरीज काफी पॉपुलर रहती है। अब iPhone SE 4 को लेकर चर्चा गर्म है। फोन का कॉन्सेप्ट वीडियो सामने आया है जिसमें मॉडर्न लुक और फोन में एक्शन बटन भी दिख रहा है। आइए जानते हैं डीटेल्स। 

iPhone SE 4 के बारे में जो जानकारी अभी तक आई है, उसके अनुसार इसमें iPhone 14 जैसा फ्रंट डिजाइन मिलने वाला है। लेकिन रियर में कंपनी इसे अलग लुक दे सकती है, जैसा कि कॉन्सेप्ट वीडियो में दिखाई देता है। इसके अलावा खबर ये भी है कि कंपनी iPhone 15 की तरह इसमें एक्शन बटन भी दे सकती है। वहीं, आईफोन 15 सीरीज के साथ एपल ने यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी शामिल कर दिया है जो कि iPhone SE 4 में भी मिलने वाला है। इन सभी एलिमेंट्स को मिलाकर 4RMD नामक डिजाइनर फोन का ये कॉन्सेप्ट वीडियो तैयार किया है- 

Advertisement
वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन बेहद मॉडर्न लुक के साथ आता है। लेकिन रियर में फोन में सिंगल कैमरा दिख रहा है। कहा जा रहा है कि रियर साइड में दिख रहा ये कैमरा 48 मेगापिक्सल का सेंसर होने वाला है। जो कि 4K वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकेगा। फोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 3240mAh की बताई गई है। हालांकि रिलीज के समय फोन के स्पेसिफिकेशंस में कुछ बदलाव जरूर संभव है। 

iPhone SE 4 प्रोसेसर की बात करें तो कहा गया है कि इसमें 4nm प्रोसेसिंग पर बना A16 बायोनिक चिप देखने को मिल सकता है। जैसा कि वीडियो में दिखाया गया है। चिप के बारे में कहा जा सकता है कि यह iPhone 15 की तरह ही परफॉर्मेंस देने वाला होगा। अभी ये सभी बातें इस कॉन्सेप्ट वीडियो के आधार पर बताई गई हैं। बहुत संभव है कि असल में जब फोन रिलीज होगा तो उसमें कई बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं जैसे कि डिस्प्ले, और बैटरी कैपिसिटी आदि में अंतर हो सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  4. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  5. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  10. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.