iPhone SE 3 के स्पेसिफिकेशन लीक, जल्द शुरू होगा ट्रायल प्रोडक्शन!

रिपोर्ट के अनुसार, Apple iPhone SE 3 में 3 जीबी रैम और 5जी कनेक्टिविटी मिल सकती है। रिपोर्ट में फोन के स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर कियाा गया है और कहा जा रहा है कि फोन अगले साल के फर्स्ट हाफ में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2021 15:01 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPhone SE 3 में मिल सकता है 4.7-इंच डिस्प्ले
  • Qualcomm Snapdragon X60 5G मॉडम चिप से लैस हो सकता है फोन
  • साल 2022 के पहले हाफ में लॉन्च हो सकता है फोन
Apple iPhone SE 3 जल्द ही ट्रायल प्रोडक्शन फेज़ में एंट्री करेगा, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। यह स्मार्टफोन कंपनी के A15 Bionic प्रोसेसर से लैस होगा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 3 जीबी रैम और 5जी कनेक्टिविटी मिल सकती है। रिपोर्ट में फोन के स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर कियाा गया है और कहा जा रहा है कि फोन अगले साल के फर्स्ट हाफ में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में JP Morgan analysts ने कहा था कि आगामी iPhone SE 5G फोन बिलियन नॉन-प्रीमियम एंड्रॉयड यूज़र्स को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
 

iPhone SE3 specifications (expected)

ITHome की रिपोर्ट में सप्लाई चेन सूत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि Apple कंपनी iPhone SE 3 स्मार्टफोन के लिए भविष्य में ट्रायल प्रोडक्शन कंडक्ट कराने वाली है। यह फोन 4.7 इंच रैटिना एचडी एलसीडी डिस्प्ले के साथ आने वाला है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होम बटन दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में सिंगल 12 मेगापिक्सल का इम्प्रूव्ड कैमरा सेंसर दिया जा सकता है और इसमें एक्सटर्नल X60M 5G बेसबैंड चिप मौजूद होगी। इसको लेकर दावा किया गया है कि इसमें Apple A15 Bionic प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ 3 जीबी रैम मिल सकती है। बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम मिल सकती है।

इससे पहले सामने आई रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि आगामी ऐप्पल आईफोन एसई फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एक्स60 5जी मॉडम टिप मिलेगा, जिसका प्रोडक्शन दिसंबर 2021 में शुरू हो सकता है। फोन को साल 2022 के पहले हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। कथित iPhone SE Plus वेरिएंट को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें ऐप्पल 6.1 इंच स्क्रीन पर काम कर रहा है। मॉडल साल 2023 में लॉन्च हो सकता है और इसमें नॉच की जगह होल-पंच डिस्प्ले मिलेगा।

Apple iPhone SE 3 5G को लेकर JP Morgan analysts ने कहा है कि इस फोन का लक्ष्य मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट को टारगेट करना है और इससे 1.4 बिलियन लो-टू मिड-एंड एंड्रॉयड फोन यूज़र्स के साथ-साथ 300 मिलियन पुराने आईफोन मॉडल के यूज़र्स प्रभावित होंगे।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful SoC
  • IP67 rating, wireless charging
  • Slim and light
  • Regular software updates
  • Bad
  • Small, low-res display
  • Gets warm when stressed
  • Average low-light camera performance
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone SE 3, iPhone SE 3 Specifications, iPhone SE 2022, Apple
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.