आईफोन की ख़ातिर जब लोगों ने पार कर दी पागलपन की सारी हदें

आईफोन की ख़ातिर जब लोगों ने पार कर दी पागलपन की सारी हदें
विज्ञापन
आईफोन खरीदने की चाहत हर किसी की होती है। चाहे वह जगजाहिर ना भी करे, लेकिन दिल के किसी में कोने में ये ख्वाहिश पलती रहती है। दुनिया भर में इस फोन के दीवानों की कोई कमी नहीं है। कई लोग तो इस फोन की ख़ातिर कुछ ऐसा कर गुजरने को तैयार रहते हैं जिसके बारे में हम और आप सोच भी नहीं सकते। आइए हम आपको ऐसे ही 10 किस्से बताते हैं जब लोगों ने आईफोन खरीदने के पागलपन की सारें हदें पार कर दीं।

1. नाम बदलकर आईफोन 7 रख लिया
यूक्रेन के ओलेग्ज़ेंडर ट्यूरिन ने अपना नाम बदलकर आईफोन सिम रख लिया। यहां की क्षेत्रीय भाषा में सिम का मतलब 7 होता है। उसकी बस एक ही चाहत थी कि स्टोर के प्रमोशनल ऑफर के तहत आईफोन 7 का नया यूनिट मुफ्त में मिल जाए। बता दें कि नाम बदलने में उसे 2 डॉलर लगे, जबकि सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत 850 डॉलर है। और उसने अपना नाम फिलहाल नहीं बदलने का फैसला किया है।

2. सात समंदर पार
एक अमेरिकी जोड़ा सिर्फ आईफोन की ख़ातिर अमेरिका से अस्ट्रेलिया गया, ताकि वह दुनिया में आईफोन 6 खरीदने वाले पहले शख्स बन सकें। इस जोड़े ने स्मार्टफोन का ऑर्डर अमेरिका में दिया और इसकी डिलिवरी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में लेने की बात कही। इस साल थाइलैंड का एक शख्स अपनी पसंद का आईफोन 7 पाने के लिए ऑस्टेलिया गया और वहां लगातार 18 घंटे तक बारिश में बैठा रहा।

3. आईफोन दो तब होगी मेरी बहन से शादी
2014 में सउदी अरब के एक शख्स को अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए दहेज के तौर पर आईफोन 6 देने को कहा गया था। मज़ेदार बात यह है कि यह आईफोन 6 उस लड़की के लिए नहीं था। दहेज की मांग लड़की के भाई की थी।

4. किडनी ही बेच डाली
हम और आप मज़ाक में कई बार कहते हैं कि आईफोन खरीदने के लिए किडनी ही बेचना पड़ेगा। लेकिन 2012 में एक नौजवान ने ऐसा कर दिया। दरअसल, चीन में एक 17 साल के लड़के ने 22000 चीनी युआन में अपनी किडनी बेच दी थी। और उसने इस पैसे से अपने लिए आईफोन व आईपैड खरीदा। और उसे इस लालच में फंसाने वाले लोगों ने किडनी बेचकर 200,000 चीनी युआन कमाए।

2016 में भी दो चीनी लोग ने आईफोन 6एस की खातिर किडनी बेचने की नाकाम कोशिश की।

5. लाइन में खड़े रहने के लिए किसी और को किराये पर रखा
लॉन्च के दिन अपनी पसंद के आईफोन पाने की चाहत रखने वाले ऐप्पल के प्रशंसकों को काफी लंबे वक्त तक लाइन में लगना पड़ता है। यह आसान नहीं है। अपनी सहूलियत के लिए तो कई प्रशंसक लाइन में खड़े होने के लिए कई सौ डॉलर खर्चकर लोग किराए पर रख लेते हैं।

6. बेटी बेच डाली
चीन के एक जोड़े ने तो अपनी छोटी सी बेटी को ही 50,000 चीनी युआन (करीब 5,00,000 रुपये) में बेच दिया, ताकि वह अपने ऐश और आराम की चीज़ें खऱीद सकें जिसमें आईफोन भी शामिल था। दरअसल, इस जोड़े ने अख़बार में बेटी बेचने का विज्ञापन दिया था। गिफ्तार किए जाने पर इस जोड़े ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी के साथ संबंध खत्म करने का फैसला किया है, ताकि उसे अच्छी परवरिश मिल सके। हालांकि, पुलिस ने उनके इस दावे पर बिल्कुल ही विश्वास नहीं किया।

7. बन गया 'विक्की डोनर'
चीन में 2015 में कुछ स्पर्म बैंक ने विज्ञापन दिया जिसमें लिखा था कि ऐसा करने वाले लोगों ने हम इतना पैसा देंगे कि वे नया आईफोन 6एस खरीद सकें। स्पर्म बैंक ने ऑफर के तहत वीर्य के लिए 5,000 चीनी युआन देने का ऐलान किया। विज्ञापन में यह भी लिखा था, "आपको किडनी नहीं बेचना पड़ेगा, सिर्फ स्पर्म ही काफ़ी है।"  

8. झील से बूंद-बूंद पानी निकालने की कोशिश
जर्मनी में एक विद्यार्थी का आईफोन झील में गिर गया। अपने आईफोन को पाने के लिए पहले उसने स्थानीय फिशिंग क्लब से डाइविंग सूट की मांग की। लेकिन उसे इसकी इज़ाजत नहीं मिली। इसके बाद वह रात में एक पंप और दो पाइप के साथ आया, ताकि झील से पूरा पानी निकाल सके। उसकी इस कोशिश में बगल के कार पार्किंग एरिया में पानी जमा होने लगा जिससे परेशान होकर स्टेट मैनेजर ने पुलिस को बुला लिया।

9. मां की हत्या की कोशिश
जब एक महिला ने अपने 12 साल की बेटी से आईफोन छीन लिया तो उस बच्ची ने अपनी मां की ही जान लेने की कोशिश की। हालांकि, मां को अपनी बेटी के गलत इरादों का अंदेशा हो गया। इसके बाद लड़की को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

10. अपनी प्रेमिका को ही 'किराये' पर दे दिया
2014 में आईफोन 6 खरीदने के लिए एक अतिउत्साहित शख्स ने ऐसी हरकत की जिसे जानकर आप दंग हो जाएंगे। उसने अपने अपनी प्रेमिका को किराये पर देने का ऐलान कर दिया। चीन की एक यूनिवर्सिटी में इस शख्स ने एक प्लेकार्ड लगाया था जिसमें लिखा था कि उसकी गर्लफ्रेंड घंटे, दिन या महीने के लिए किराये पर उपलब्ध है। इस डील के तहत कुछ उल्टा-सीधा करने की इजाज़त नहीं होगी। किराये के दौरान लड़की के साथ सिर्फ खाना और पढ़ने की इजाज़त होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone, iPhone 6, iPhone 6s, iPhone 7, iPhone 7 Plus, Apple fans
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »