• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईफोन 8 के तीन वेरिएंट होने की ख़बर, डिस्प्ले में एक ख़ास फ़ीचर होने का भी दावा

आईफोन 8 के तीन वेरिएंट होने की ख़बर, डिस्प्ले में एक ख़ास फ़ीचर होने का भी दावा

आईफोन 8 के तीन वेरिएंट होने की ख़बर, डिस्प्ले में एक ख़ास फ़ीचर होने का भी दावा
ख़ास बातें
  • अगले साल कंपनी आईफोन की दसवीं सालगिरह मानाएगी
  • एक 5 इंच डिस्प्ले वाले वेरिएंट को भी बनाए जाने की खबर है
  • अगले साल के आईफोन पूरी तरह से ग्लास बॉडी वाले होंगे
विज्ञापन
आईफोन 7 लॉन्च हुए अभी महीने भर का वक्त ही बीता है। इस बीच ऐप्पल के अगले आईफोन के बारे में जानकारियां सामने आने लगी हैं। दरअसल, ऐप्पल अगले साल अपने फ्लैगशिप प्रोडक्ट आईफोन की दसवीं सालगिरह मनाएगी। एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन 8 में शीशे का रियर पैनल होगा और लीक से हटते हुए इसके तीन वेरिएंट पेश किए जाएंगे। मज़ेदार बात यह है कि एक दूसरी रिपोर्ट में तीन वेरिएंट होने की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया गया है।

निकाई एशियन रिव्यू की रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से दावा किया गया है कि ऐप्पल अगले साल मेटल बॉडी की जगह पूरी तरह ग्लास बॉडी वाला मॉडल पेश करेगी। इसके अतिरिक्त आईफोन 8 के 4.7 और 5.5 इंच डिस्प्ले के अलावा 5 इंच डिस्प्ले वाला वेरिएंट भी पेश किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया, "ऐप्पल ने फैसला किया है कि सभी 5.5, 5 और 4.7 इंच वाले मॉडल ग्लास बैक के साथ आएंगे। बाइल और लेंस अगले साल के आईफोन के लिए ग्लास बैक बनाएंगे।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक वेरिएंट के ऊपरी छोर से लेकर निचले किनारे तक ओलेड डिस्प्ले होगा, यानी बिना बेज़ल वाला स्क्रीन। वहीं, बाकी दो वेरिएंट एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएंगे।

दूसरी तरफ, एक अलग सूत्र ने ऐप्पल इनसाइडर को बताया कि कंपनी की 5 इंच वाला वेरिएंट पेश करने की कोई योजना नहीं है। कंपनी डिस्प्ले पर अपनाई गई पुरानी रणनीति पर बरकरार रहेगी, सिर्फ 4.7 और 5 इंच डिस्प्ले वाले फोन ही लॉन्च किए जाएंगे।

गौर करने वाली बात है कि ग्लास बैक वाली जानकारी पहले भी सार्वजनिक हुई थी। अब ताजा रिपोर्ट ने एक तरह से इसकी पुष्टि की गई है। वैसे, अगले साल के आईफोन में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद की जा रही है। इन सारे बदलाव के अलावा होम बटन को पूरी तरह से हटाए जाने की खबर है। इसे अब स्क्रीन में ही इंटिग्रेट कर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 8, iPhone 2017, iPhone 8 Leak, Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  5. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  6. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  7. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  8. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  9. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  10. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »