आईफोन 8 में होगा ओलेड डिस्प्लेः रिपोर्ट

आईफोन 8 में होगा ओलेड डिस्प्लेः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • ऐप्पल 2017 में आईफोन 8 के तीन वेरिएंट पेश कर सकती है
  • शार्प के सीईओ ने इशारों में आईफोन 8 में ओलेड डिस्प्ले होने की बात बताई
  • प्रीमियम वेरिएंट में ओलेड डिस्प्ले पैनल होने का दावा किया गया है
विज्ञापन
पिछले हफ्ते ही जानकारी सामने आई थी कि ऐप्पल  2017 में आईफोन 8 के तीन वेरिएंट पेश करेगी। इनमें से एक वेरिएंट 5.5 इंच डिस्प्ले वाला होगा जो प्लस वर्ज़न हो सकता है। इस प्रीमियम वेरिएंट में ओलेड डिस्प्ले पैनल होने का दावा किया गया था। अब एक ताजा रिपोर्ट से एक बार फिर ओलेड डिस्प्ले में ऐप्पल की रुचि का खुलासा हुआ है। इसके आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐप्पल आखिरकार आईफोन 8 में ओलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगी।

निकाई एशियन रिव्यू की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप्प्ल आईफोन 8 में ओलेड पैनल का इस्तेमाल करेगी। कुछ ओलेड पैनल तो अमेरिका में ही बनेंगे। दरअसल, इसका खुलासा शार्प अमेरिका के प्रेसिडेंट, सीईओ और डायरेक्टर ताई जैंग वू ने किया।

यह पहला मौका नहीं है जब ऐप्पल द्वारा ओलेड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में रुचि दिखाए जाने की खबर आई है। सितंबर महीने में पता चला था कि कंपनी इन डिस्प्ले के लिए शार्प से बात कर रही है। ताजा रिपोर्ट से पुरानी ख़बरों की ही पुष्टि हुई है। वैसे, पुरानी रिपोर्ट में सैमसंग और एलजी द्वारा ओलेड डिस्प्ले उपलब्ध कराए जाने के भी दावे किए गए थे।

जैंग वू ने निकाई एशियन रिव्यू से कहा, "आईफोन हर साल बदल रहा है। अब यह एलटीपीएस से ओलेड पैनल पर जाने वाला है। हमें नहीं पता है कि ऐप्पल के ओलेड आईफोन सफल होंगे या नहीं, लेकिन अगर कंपनी इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती है और बदलाव नहीं करती है। तो वह कुछ नया नहीं कर पाएगी। यह मुश्किल वक्त होने के साथ एक मौका भी है।"

ओलेड डिस्प्ले बैटरी की खपत कम करते हैं। इनमें कलर कॉन्ट्रास्ट शार्प होता है। ऐप्पल वॉच कंपनी का एक मात्र प्रोडक्ट है जो ओलेड डिस्प्ले के साथ आता है। सैमसंग और एलजी जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने तो अपने स्मार्टफोन में ओलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल पहले ही शुरू कर दिया है। ऐसे में ऐप्पल भी जल्द ही इस हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन को अपने फोन का हिस्सा बना सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »