आईफोन 6एस जैसे कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा आईफोन 7: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 जुलाई 2016 12:17 IST
आईफोन 7 के लॉन्च की कथित तारीख के पास आने के साथ ही दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन के बारे में हर कोने से खबरें आ रही हैं। पिछले दिनों एक लीक खबर में खुलासा हुआ था कि आने वाले आईफोन का एक नया कलर वेरिएंट 'स्पेस ब्लैक' भी लॉन्च किया जाएगा जबकि कंपनी 'स्पेस ग्रे' वेरिएंट को पेश नहीं करेगी। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आईफोन का 'स्पेस ब्लैक' कलर वेरिएंट पेश नहीं किया जाएगा।

मैसिटीनेट द्वारा लीक की गई एक नई तस्वीर से खुलासा होता है कि अगले आईफोन को आईफोन 6एस के फिलहाल मौजूद सभी कलर वेरिएंट सिल्वर, स्पेस ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड में लॉन्च किया जाएगा।

बात करें डिज़ाइन की तो आईफोन 7 के पिछले स्मार्टफोन के मुकाबले थोड़े बहुत बदलाव और हार्डवेयर पर फोकस के साथ होने की उम्मीद है। ऐप्पल के नए स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा चर्चा आईफोन 7 प्लस के डुअल कैमरा सेटअप और 3.5 एमएम हेडफोन जैक ना होने की है।

इससे पहले खुलासा हुआ था कि ऐप्पल आईफोन 7 में बैटरी लाइफ बढ़ाने के इरादे से 1960 एमएएच की बैटरी देगी। गौर करने वाले वाली बात है कि आईफोन 6एस में 1715 एमएएच की बैटरी दी गई थी। ऐप्पल ने बड़ी बैटरी देने का कदम शायद नए हार्डवेयर के चलते और खासकर ए10 प्रोसेसर के ज्यादा दमदार होने के चलते उठाया है। किसी भी स्थिति में, ज्यादा बैटरी लाइफ मिलने की बात करें तो यह एक बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं है।
Advertisement

आईफोन 7 में इस बार एंटीना बैंड को किनारों पर शिफ्ट किया जा सकता है और फोन में एक फोर्स टच होम बटन हो सकता है।  आईफोन 7 के बड़े वेरिएंट में डुअल कैमरे के अलावा रियर पर एक स्मार्ट कनेक्टर भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही आईफोन के बेस वेरिएंट को इस बार 16 जीबी की जगह 32 जीबी में पेश किया जा सकता है। कंपनी द्वारा आईफोन को 256 जीबी वेरिएंट में भी पेश किये जाने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि ऐप्पल इस साल आईफोन के तीन वेरिएंट- आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 7 Pro, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.