आईफोन 7 लॉन्च इवेंट आज, नई ऐप्पल वॉच से भी उठेगा पर्दा

आईफोन 7 लॉन्च इवेंट आज, नई ऐप्पल वॉच से भी उठेगा पर्दा
ख़ास बातें
  • ऐप्पल आज सैन फ्रांसिस्को में एक इवेंट आयोजित कर रही है
  • इस इवेंट में नया आईफोन, नई स्मार्टवॉच सहित कई प्रोडक्ट लॉन्च हो सकते हैं
  • नए आईफोन में बेहतर कैमरा व सॉफ्टेवेयर होने की उम्मीद है
विज्ञापन
ऐप्पल बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में होने वाले एक स्पेशल इवेंट में नया आईफोन लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा एक सेकेंड जेनरेशन स्मार्टवॉच भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

आईफोन 7 के आने वाले वेरिएंट को लेकर पिछले कई महीनों से खबरें जोरों पर हैं। नए आईफोन में पहले से बेहतर कैमरा और सॉफ्टवेयर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा आने वाले आईफोन में हेडफोन जैक भी ना होने की उम्मीद की जा रही है।

ऐप्पल के इस इवेंट में बीट्स के वायरलेस हेडफोन भी पेश किए जा सकते हैं। ऐप्पल ने दो साल पहले बीट्स को 3 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था।

ऐप्पल ने हमेशा की तरह, इस इवेंट के लिए भेजे गए इनवाइट में तारीख, समय और जगह के बारे में ही जानकारी दी है। इसके अलावा कंपनी ने हर साल लॉन्च होने वाले आईफोन वेरिएंट की परंपरा को कायम रखते हुए सटीक समय चुना है।

जुलाई में कंपनी ने आईफोन की एक अरब यूनिट बिकने का ऐलान किया था। कड़ी प्रतिद्वंदिता वाले स्मार्टफोन बाजार में यह कंपनी के लिए एक मील का पत्थर है।

इस साल की दूसरी तिमाही में आईफोन की बिक्री में गिरावट की खबरें आईं थीं।

इस बीच, सैमसंग ने हाल ही में लॉन्च किए गए अपने फ्लैगशिप फैबलेट गैलेक्सी नोट 7 में बैटरी खामी के चलते इन स्मार्टफोन को वापस लेने का फैसला किया है। दक्षिण कोरिया की दिग्गज़ कंपनी के लिए यह एक बड़ा झटका है।

ऐप्पल वॉच टाइम?
कैलिफोर्निया की कंपनी ऐप्पल कुछ दूसरे प्रोडक्ट के अपग्रेडेड वेरिेएंट भी लॉन्च कर सकती है। इनमें स्मार्टवॉच और लैपटॉप, कंप्यूटर शामिल हैं।

माना जा रहा है कि ऐप्पल वॉच 2 में हार्डवेयर को अपडेट नहीं किया गया है जबकि इसे पिछले साल अप्रैल में पहली बार लॉन्च किया गया था।

नए आईफोन और स्मार्टवॉच वेरिएंट में इस बार ऐप्पल के बहुप्रतीक्षित मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »