• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस आज होंगे भारत में लॉन्च, बिक्री शाम 7 बजे होगी शुरू

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस आज होंगे भारत में लॉन्च, बिक्री शाम 7 बजे होगी शुरू

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस आज होंगे भारत में लॉन्च, बिक्री शाम 7 बजे होगी शुरू
विज्ञापन
ऐप्पल के आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस शुक्रवार को भारत में लॉन्च कर दिए जाएंगे। इन स्मार्टफोन की बिक्री आज शाम 7 बजे शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक ऑनलाइन रिटेल साइट और ऐप्पल के आधिकारिक रीसेलर स्टोर से हैंडसेट को खरीद पाएंगे।

(जानें: आईफोन 7 प्लस बनाम आईफोन 7)

इस साल भी आईफोन मॉडल तीन स्टोरेज वेरिएंट में आएंगे- 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। आईफोन 7 के 32 जीबी मॉडल की कीमत 60,000 रुपये है, जबकि 128 जीबी मॉडल की 70,000 रुपये। और 256 जीबी वाला वेरिएंट 80,000 रुपये में मिलेगा। आईफोन 7 प्लस के 32 जीबी मॉडल का दाम 72,000 रुपये है। आईफोन 7 प्लस का 128 जीबी मॉडल  82,000 रुपये में मिलेगा और 256 जीबी मॉडल के लिए 92,000 रुपये खर्चने पड़ेंगे।


आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस गोल्ड, जेट ब्लैक, मैटे ब्लैक, रोज़ गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। नए कलर और नई स्टोरेज क्षमता के अलावा इस साल के आईफोन पिछले साल के मॉडल से कई मायनों में अलग हैं। सबसे अहम 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होना है। हालांकि, कंपनी हर हैंडसेट के साथ एक लाइटनिंग टू 3.5 एमएम हेडफोन जैक एडप्टर भी दे रही है। फोन को आईपी67 की रेटिंग मिली है, यानी यह वाटर और डस्ट रेज़िस्टेंट है। नए जेनरेशन वाले हैंडसेट पिछले साल के मॉडल की तुलना में हल्के और ज्यादा तेज हैं। इनके साथ आपको ईयरपॉड भी मिलेंगे।

(जानें: आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के पांच टॉप फ़ीचर)

आईफोन 7 में 3डी टच से लैस 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 750x1334 पिक्सल है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 326 पीपीआई है। इसमें ऐप्पल के नए ए10 फ्यूज़न प्रोसेसर के साथ एम10 मोशन कोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रियर कैमरे का सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर, सिक्स-एलिमेंट लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन. क्वाड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश और एक सेफायर क्रिस्टल लेंस कवर से लैस है। रियर कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो शूट करने में सक्षम है। यह 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो भी शूट कर सकता है। फ्रंट पैनल पर मौजूद फेसटाइम एचडी कैमरे का सेंसर 7 मेगापिक्सल का है। एफ/2.2 अपर्चर वाला यह कैमरा 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो शूट कर सकता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 138.3x67.1x7.1 मिलीमीटर है और वज़न 138 ग्राम।
 
apple iphone 7 plus
(आईफोन 7 प्लस की तस्वीर)

अब बात आईफोन 7 प्लस की। यह 3डी टच से लैस 5.5 इंच के रेटिना एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई। इसमें ऐप्पल के ए10 फ्यूज़न प्रोसेसर के साथ एम10 मोशन कोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। एक सेंसर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है और दूसरा एफ/ 2.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस। ये भी सिक्स-एलिमेंट लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन. क्वाड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश और एक सेफायर क्रिस्टल लेंस कवर से लैस हैं। रियर कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो शूट करने में सक्षम है। यह 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो शूट कर सकता है। हालांकि, आईफोन 7 प्लस में 2x ऑप्टिकल ज़ूम भी मौजूद है। फेसटाइम एचडी कैमरे का सेंसर 7 मेगापिक्सल का है। एफ/2.2 अपर्चर से लैस यह सेंसर 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। इसका डाइमेंशन 158.2x77.9x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • कमियां
  • Low light camera performance not best in class
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए10 फ्यूज़न
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता1960 एमएएच
ओएसआईओएस 10
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • कमियां
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए10 फ्यूज़न
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसआईओएस 10
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »