आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस रेड स्पेशल एडिशन पर मिल रही है छूट

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस रेड स्पेशल एडिशन पर मिल रही है छूट
ख़ास बातें
  • दोनों ही हैंडसेट की कीमत पर 4,000 रुपये की छूट मिल रही है
  • हालांकि, यह ऑफर सिर्फ 128 जीबी वेरिएंट के साथ है
  • पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर मिलेगी अतिरिक्त छूट
विज्ञापन
पिछले महीने लॉन्च किए गए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस रेड स्पेशल एडिशन वेरिएंट भारत में सस्ते मिल रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर दोनों ही हैंडसेट की कीमत पर 4,000 रुपये की छूट मिल रही है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ 128 जीबी वेरिएंट के साथ है। इसके अलावा कंपनी पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 12,200 रुपये तक की छूट देगी। गौरतलब की इन दोनों स्पेशल एडिशन वेरिएंट की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में इस हफ्ते ही शुरू हुई थी।

बता दें कि नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस रेड कलर वेरिएंट को वाइब्रेंट रेड एल्युमिनियम फिनिश के साथ बनाया गया है। और ये फोन 128 जीबी व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आते हैं।

अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर 128 जीबी आईफोन 7 रेड 66,000 रुपये (पुरानी कीमत 70,000 रुपये) है, जबकि 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 80,000 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह, आईफोन 7 प्लस रेड का 128 जीबी 78,000  (पुरानी कीमत 82,000 रुपये) में बिक रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि आईफोन 7 प्लस का 256 जीबी वेरिएंट वेबसाइट पर नहीं उपलब्ध है।

नए लिमिटेड एडिशन फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस वाले ही हैं। बता दें कि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस फ़ीचर से लैस ऐप्पल के पहले फोन हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • कमियां
  • Low light camera performance not best in class
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए10 फ्यूज़न
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता1960 एमएएच
ओएसआईओएस 10
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • कमियां
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए10 फ्यूज़न
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसआईओएस 10
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 7 Plus Red Price, iPhone 7 Red Price
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »