आईफोन 6एस की पैकेजिंग लीक, हैंडसेट के नाम और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 31 अगस्त 2015 13:06 IST
जैसे-जैसे 9 सितंबर को होने वाले ऐप्पल के इवेंट की तारीख नजदीक की आ रही है, आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस स्मार्टफोन से जुड़ी लीक का सिलसिला तेज हो गया है। अब तक आई ज्यादातर रिपोर्ट में स्मार्टफोन के कैमरे और एनिमेटेड वालपेपर का जिक्र देखने को मिला है। एक नई  रिपोर्ट में आईफोन6 की पैकेजिंग को लेकर दावा किए गए हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हैंडसेट का 16जीबी वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस के नाम को लेकर भी खुलासा किया गया है।

पैकेजिंग की तस्वीर से इस बात की पुष्टि हुई है कि हैंडसेट का नाम आईफोन 6एस ही होगा। इसका शुरुआती मॉडल 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाला होगा। @stagueve प्रोफाइल से ट्वीट की गई इमेज से यह पता चलता है कि बॉक्स में हैंडसेट, ईयरपॉड, लाइटनिंग यूएसबी केबल मौजूद होंगे। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई, एनएफसी और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं।

आईफोन 6एस की पैकेजिंग से जो जानकारी सामने आई है, वह एक पुरानी रिपोर्ट से मेल खाते हैं जिसमें डिवाइस के 16जीबी, 64जीबी और 128जीबी वेरिएंट लॉन्च किए जाने का दावा किया गया था।

इससे पहले, ऐप्पल आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस को लेकर दावा किया गया है कि ये 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएंगे, जिनसे 4के रिज़ॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  2. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  4. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  5. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  6. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  8. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  9. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  10. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.