आईफोन 6 का 16 जीबी वेरिएंट 9,990 रुपये में हो जाएगा आपका, जानें कैसे...

आईफोन 6 का 16 जीबी वेरिएंट 9,990 रुपये में हो जाएगा आपका, जानें कैसे...
ख़ास बातें
  • आईफोन 6 के स्पेस ग्रे वेरिएंट को मात्र 9,990 रुपये में खरीद सकते हैं
  • यह ऑफर 16 जीबी वाले स्पेस ग्रे वेरिएंट के लिए है
  • एक्सचेंज ऑफर के अलावा फोन पर 5,000 रुपये की सीधी छूट दी जा रही है
विज्ञापन
आप ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से ऐप्पल के आईफोन 6 के स्पेस ग्रे वेरिएंट को मात्र 9,990 रुपये में खरीद सकते हैं। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। ग्राहक इसकी मदद से 22,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। यह ऑफर 16 जीबी वाले स्पेस ग्रे वेरिएंट के लिए है। एक्सचेंज ऑफर के अलावा फोन पर 5,000 रुपये की सीधी छूट दी जा रही है।

आईफोन 6 स्पेस ग्रे पर मिल रहे एक्सचेंज डिस्काउंट के अलावा आप एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट इस्तेमाल करके 5 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। जैसा कि हमने बताया कि फ्लिपकार्ट पर आईफोन 6 का स्पेस ग्रे 16 जीबी वेरिएंट 5,000 रुपये की छूट के साथ 31,990 रुपये में बिक रहा है।

एक्सचेंज में सर्वाधिक छूट 22,000 रुपये की है। हमने पाया कि आईफोन 6एस एक्सचेंज करने पर आप सर्वाधिक छूट पा सकते हैं। हालांकि, कोई आईफोन 6एस एक्सचेंज करके आईफोन 6 शायद ही खरीदना चाहे। कंपनी दावा कर रही है कि एक्सचेंज ऑफर में वह अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट दे रही है।

आईफोन 6 के 16 जीबी सिल्वर वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती नहीं की गई है। यह 36,990 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर के तहत आप 20,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। आईफोन 6 को 2015 में लॉन्च किया गया था। दूसरी तरफ, फ्लिपकार्ट पर आप आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के सभी मॉडल पर एक्सचेंज के तहत 20,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Thin, light, easy to handle
  • Excellent camera
  • Superb performance
  • Reasonably good battery life
  • कमियां
  • Limited storage
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए8
फ्रंट कैमरा1.2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता1810 एमएएच
ओएसआईओएस 8.0
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »