• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • दिल्ली मेट्रो में होली के वायरल वीडियो पर DMRC ने दिया यह जवाब

दिल्ली मेट्रो में होली के वायरल वीडियो पर DMRC ने दिया यह जवाब

दिल्ली मेट्रो का कहना है कि वह वीडियो की जांच कर रही है जो कि मेट्रो की पॉलिसी के उल्लंघन का मामला है।

दिल्ली मेट्रो में होली के वायरल वीडियो पर DMRC ने दिया यह जवाब

Photo Credit: X/ThePlacardGuy

वायरल वीडियो में दो लड़कियां दिल्ली मेट्रो के फर्श पर बैठकर होली खेल रही हैं।

ख़ास बातें
  • दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों का होली का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
  • कंपनी का कहना है कि यह डीप फेक वीडियो भी हो सकता है।
  • दिल्ली मेट्रो का कहना है कि वह वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन
होली रंगों का और प्यार-प्रेम का त्यौहार कहा जाता है। लेकिन होली के नाम पर कुछ हैरान कर देने वाली घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां दिल्ली मेट्रो के फर्श पर बैठकर होली खेल रही हैं। उनकी हरकत देख आसपास के यात्री अपना मुंह फेर लेते हैं। जबकि दिल्ली मेट्रो में इस तरह रील्स बनाने पर पाबंदी भी लगाई जा चुकी है। यह दिल्ली मेट्रो की पॉलिसी का उल्लंघन करता है। इस पर दिल्ली मेट्रो का भी बयान अब आ गया है।

दिल्ली मेट्रो में होली का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक वीडियो दो लड़कियों का बताया जा रहा है जो दिल्ली मेट्रो में ट्रेन के फर्श पर सफेद कपड़ों में बैठी हैं और एक दूसरे को रंग लगा रही हैं। लेकिन रंग लगाने का उनका तरीका देख आसपास के लोग शर्मसार होते दिख रहे हैं लेकिन लड़कियों को जैसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा हो। इस पर दिल्ली मेट्रो ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। रिपोर्ट के अनुसार DMRC फुटेज को खंगाल रही है। प्रथम दृष्टया में कंपनी का कहना है कि यह डीप फेक तकनीक द्वारा बनाया गया वीडियो भी हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है और फिलहाल इस वीडियो प्रामाणिकता सवालों के घेरे में है। 

दिल्ली मेट्रो का कहना है कि वह वीडियो की जांच कर रही है जो कि मेट्रो की पॉलिसी के उल्लंघन का मामला है। वीडियो में लड़कियां गाल से गाल लगाकर एक दूसरे को रंग लगा रही हैं। बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' का गाना 'अंग लगा ले' सुना जा सकता है। दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि उसने बहुत से कैंपेन और यात्री जागरुकता अभियानों की मदद से यात्रियों को इस तरह की गतिविधि में लिप्त न होने की सलाह दी है, जिससे कि सह-यात्रियों को परेशानी न हो। 

मेट्रो ने यह भी कहा है कि उसने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से इस तरह की गतिविधियों के बारे में अथॉरिटी को तुरंत सूचित करने का आग्रह भी किया है। खैर, सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स ने अपनी नाराजगी कमेंट्स में जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा कि उसे शर्म आ रही है यह वीडियो देखकर। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसके खिलाफ जल्द से जल्द एक कानून बनाने की जरूरत है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »