iPhone 16, 16 Plus में मिलेगी 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले!

Apple हाल में पेश किए मॉडल्स में डायनामिक आइलैंड डिजाइन मिलने के बावजूद Apple अपने नॉन-प्रो आईफोन में रिफ्रेश रेट को अपग्रेड नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 10:50 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 सीरीज के लिए स्टैंडर्ड मॉडल में 6.12-इंच की डिस्प्ले होगी।
  • iPhone 16 प्लस वेरिएंट में 6.69-इंच का डिस्प्ले शामिल होगी।
  • iPhone 16 प्रो मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ थोड़ी बड़ी स्क्रीन होगी।

iPhone 15 में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple बाजार में iPhone 15 सीरीज लॉन्च करने के बाद अब आगामी iPhone 16 सीरीज पर काम कर रही है। अफवाह यह है कि iPhone 16 और 16 Plus दोनों 60Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ आएंगे जो कि कई अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में मिलने वाली स्टैंडर्ड 120Hz रिफ्रेश रेट से कम रहेंगे।


नॉन-प्रो iPhone 16 में Apple डिस्प्ले से फिर करेगा निराश


Apple का यह फैसला iPhone 15 सीरीज की रिलीज के बाद से चर्चा का विषय रहा है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट भी शामिल थी। हाल में पेश किए मॉडल्स में डायनामिक आइलैंड डिजाइन मिलने के बावजूद Apple अपने नॉन-प्रो आईफोन में रिफ्रेश रेट को अपग्रेड नहीं कर रहा है।

साउथ कोरियन टेक साइट Naver और ट्विटर लीकर @Tech_Reve समेत कई स्रोतों की लीक से पता चला है कि iPhone 16 सीरीज में इस मामले में कोई सुधार नहीं नजर आएगा। यह डिस्प्ले विश्लेषक रॉस यंग के अनुसार, Apple सिर्फ 2025 तक अपने बेस मॉडल में हाई-रिफ्रेश-रेट स्क्रीन प्रदान कर सकता है। अफवाहों के अनुसार, iPhone 16 सीरीज के लिए स्टैंडर्ड मॉडल में 6.12-इंच की डिस्प्ले और प्लस वेरिएंट में 6.69-इंच का डिस्प्ले शामिल है। इसके अलावा प्रो मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ थोड़ी बड़ी स्क्रीन दिए जाने की उम्मीद है।

Apple का यह फैसला काफी हैरान करने वाला है, क्योंकि Samsung और Google जैसे ब्रांड पहले से ही अपने मॉडल्स में हाई रिफ्रेश रेट को अपना चुके हैं, जिनमें Pixel 7a जैसे बजट वेरिएंट भी शामिल हैं। वहीं कुछ Motorola स्मार्टफोन मिड-बजट सेगमेंट में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी पेश करते हैं। iPhone 16 और 16 Plus जैसे प्रीमियम मॉडल में 60Hz रिफ्रेश रेट उन्हें मौजूदा स्मार्टफोन बाजार में अलग बनाती है। हालांकि 60Hz रिफ्रेश रेट खराब नहीं है, यह हाल के फ्लैगशिप डिवाइस में मिलने वाले स्टैंडर्ड से काफी कम है।

रिफ्रेश रेट को अपग्रेड करने से लागत और बैटरी लाइफ प्रभावित हो सकती है। हालांकि, यह उन यूजर्स के लिए विवाद का मुद्दा बना हुआ है जो नए मॉडल्स में ज्यादा बेहतर और रिस्पॉन्सिव अनुभव की उम्मीद करते हैं। जैसे-जैसे कंपनियां स्मूथ और ज्यादा डाइनेमिक डिस्प्ले इस्तेमाल कर रही हैं। एप्पल का अपने आगामी आईफोन में 60Hz रिफ्रेश रेट का इस्तेमाल करना अपने प्रतिस्पर्धियों से पीछे रहने के तौर पर देखा जा सकता है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  2. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  3. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
  4. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  5. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
  6. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  7. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
  8. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
  9. Birth-Death Certificate बनवाने के बदल गए नियम! जानें कैसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  10. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.