• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 15 के साथ हो सकती है मैचिंग कलर वाली USB Type C केबल, अगले महीने हो सकता है लॉन्च

iPhone 15 के साथ हो सकती है मैचिंग कलर वाली USB Type-C केबल, अगले महीने हो सकता है लॉन्च

ये कलर्ड चार्जिंग केबल्स ‌iPhone 15‌ और ‌iPhone 15‌ Plus के साथ दी जा सकती हैं। ये व्हाइट, ब्लैक, येलो, पर्पल और ऑरेंज कलर्स में हो सकती हैं

iPhone 15 के साथ हो सकती है मैचिंग कलर वाली USB Type-C केबल, अगले महीने हो सकता है लॉन्च

नई आईफोन सीरीज 12 सितंबर को लॉन्च हो सकती है

ख़ास बातें
  • आईफोन 15 सीरीज के कुछ मॉडल्स में 35 W की चार्जिंग स्पीड मिलेगी
  • iPhone 15 Pro Max का लॉन्च कुछ सप्ताह के लिए टल सकता है
  • आईफोन के रेगुलर और प्रो मॉडल्स के बीच कंपनी अंतर को बढ़ा रही है
विज्ञापन
अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple के अगले महीने iPhone 15 सीरीज लॉन्च करने की संभावना है। इसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में मैचिंग कलर वाली  USB Type-C केबल दी जा सकती हैं। 

नई आईफोन सीरीज 12 सितंबर को लॉन्च हो सकती है। हालांकि, ऐसी रिपोर्ट है कि एपल ने प्रोडक्शन में कुछ मुश्किलों की वजह से iPhone 15 Pro Max का लॉन्च एक महीने के लिए टाल दिया है। टिप्सटर Majin Bu (@MajinBuOfficial) ने X (पहले Twitter) पर दावा किया है कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus में स्मार्टफोन के जैसे कलर वाली ब्रेडेड USB Type-C केबल मिलेगी। इसके अलावा एपल के डिवाइस के प्रोटोटाइप कलेक्टर Kosutami (@KosutamiSan) ने USB Type-C केबल्स के डिजाइन वैलिडेशन टेस्ट (DVT) सैम्पल पोस्ट किए हैं। ये कलर्ड चार्जिंग केबल्स ‌iPhone 15‌ और ‌iPhone 15‌ Plus के साथ दी जा सकती हैं। ये व्हाइट, ब्लैक, येलो, पर्पल और ऑरेंज कलर्स में हैं। 

9to5mac की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone 15 Pro Max का लॉन्च कुछ सप्ताह के लिए टाला जा सकता है। नई आईफोन सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर 22 सितंबर से शुरू हो सकते हैं। आईफोन 15 सीरीज में पिछले वर्ष पेश की गई iPhone 14 सीरीज की तुलना में कई अपग्रेड हो सकते हैं। आईफोन 15 सीरीज के कुछ मॉडल्स में 35 W की चार्जिंग स्पीड होगी। यह मौजूदा आईफोन्स की तुलना में काफी सुधार होगा। iPhone 14 Pro में 27 W फास्ट चार्जिंग है, जबकि iPhone 14 में 20 W फास्ट चार्जिंग है। एपल ने पिछले वर्ष नया 35 W पावर एडैप्टर और डुअल USB Type-C पोर्ट पेश किए थे। आईफोन के रेगुलर और प्रो मॉडल्स के बीच कंपनी अंतर को बढ़ा रही है। इस वजह से 35 W की चार्जिंग स्पीड केवल iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में हो सकती है। 

iPhone 14 और iPhone 14 Plus को भी लाइटनिंग पोर्ट के बजाय USB Type-C पोर्ट के साथ रीलॉन्च किया जा सकता है। टिप्सटर Aaron (@aaronp613) ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में बताया था कि iPhone 14 और iPhone 14 Plus को USB Type-C पोर्ट के साथ रीलॉन्च किया जा सकता है। EU और अमेरिका के कैलिफोर्निया में रेगुलेशंस के अनुसार, एपल अपने स्मार्टफोन्स को अपडेट कर सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, IPhone, Market, Apple, Regulations, Launch, USB, charging, Order
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »