• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 14 खरीदें Rs 66,499 में, Amazon Prime Day सेल में मिलेगा डिस्‍काउंट, जानें पूरी डिटेल

iPhone 14 खरीदें Rs 66,499 में, Amazon Prime Day सेल में मिलेगा डिस्‍काउंट, जानें पूरी डिटेल

iPhone 14 : अगर आप आईफोन 14 को खरीदना चाहते हैं, तो प्राइम डे सेल बेहतर मौका हो सकती है।

iPhone 14 खरीदें Rs 66,499 में, Amazon Prime Day सेल में मिलेगा डिस्‍काउंट, जानें पूरी डिटेल

iPhone 14 को पिछले साल सितंबर में कंपनी के 'Far Out' इवेंट में ग्लोबली लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • 15 और 16 जुलाई को होगी एमेजॉन प्राइम डे सेल
  • आईफोन 14 को आकर्षक कीमतों में खरीदा जा सकेगा
  • तमाम लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन्‍स पर मिलेगी छूट
विज्ञापन
अगर आप आईफोन (iPhone) खरीदना चाहते हैं, तो ये सप्‍ताह बड़े डिस्‍काउंट की सौगात लेकर आ रहा है। 15 और 16 जुलाई को एमेजॉन प्राइम डे 2023 (Amazon Prime Day 2023) सेल में iPhone 14 पर छूट मिलने वाली है। दिग्‍गज ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म अपने प्राइम कस्‍टमर्स को लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन्‍स और कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स पर ढेरों डील्‍स, डिस्‍काउंट्स और सेल ऑफर्स देने वाला है। ऐपल के लेटेस्‍ट ‘आईफोन 14' पर भी छूट दी जाएगी। सेल से पहले ही एमेजॉन ने iPhone 14 के वो दाम बताए हैं, जो 15 जुलाई की मिडनाइट से पेश किए जाएंगे।    
 

iPhone 14 की कीमत क्‍या होगी एमेजॉन प्राइम डे सेल पर? 

अपकमिंग Amazon Prime Day sale के दौरान iPhone 14 को 66,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। भारत में इस स्‍मार्टफोन के बेस मॉडल को 79,900 रुपये में लॉन्‍च किया गया था, जिसमें 128GB इनबिल्‍ट स्‍टोरेज है। अगर आप आईफोन 14 को खरीदना चाहते हैं, तो प्राइम डे सेल बेहतर मौका हो सकती है।   
 

iPhone 14 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

iPhone 14 को पिछले साल सितंबर में कंपनी के 'Far Out' इवेंट में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इस फोन एक फ्लैट-एज एल्यूमीनियम फ्रेम मिलता है, जिसमें सामने की तरफ सिरेमिक शील्ड मटीरियल मिलता है। यह पिछली जनरेशन की तरह IP68 रेटिंग से लैस है। हैंडसेट में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है। यह 1200 nits की पीक ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है। इसमें Apple का A15 Bionic SoC मिलता है, जो iPhone 13 सीरीज में भी शामिल था। फेस आईडी तकनीक भी इस फोन में है। 
 

फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमे f/1.5 अपर्चर और सेंसर-आधारित स्टेबलाइजेशन के साथ एक अल्ट्रावाइड और एक नया 12-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल है। सामने की ओर ऑटोफोकस के साथ 12-मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा है। वीडियो रिकॉर्डिंग में एक्शन मोड नाम का एक नया स्टेबलाइजेशन मोड भी मिलता है, जो जिम्बल-एस्क स्टेबलाइजेशन के लिए पूरे सेंसर का उपयोग करता है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • कमियां
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.06 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »