7 हजार रुपये सस्ता हो गया iPhone 14! जानें कैसे और कहां से खरीदें

फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले मिलता है जिसका साइज 6.1 इंच है। फोन में एप्पल ए15 बायोनिक चिप दी गई है।

7 हजार रुपये सस्ता हो गया iPhone 14! जानें कैसे और कहां से खरीदें

iPhone 14 सीरीज को कंपनी ने अपने फार आउट इवेंट में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • iPhone 14 को 128GB, 256GB और 512GB वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।
  • यह आईपी68 रेटिंग के साथ आता है
  • आईफोन 14 में फेसआईडी फीचर भी है।
विज्ञापन
iPhone 14 के लॉन्च के बाद फोन के रिव्यू आए थे कि आईफोन 14 सीरीज काफी महंगी कीमत में लॉन्च की गई है। लेकिन अब इस फोन की कीमत घटाए जाने की खबर मिली है। कथित तौर पर JioMart से फोन को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। फोन का वनिला मॉडल iPhone 14 भारत में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को 77,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स और ईएमआई के द्वारा खरीद पर डिवाइस को 5000 रुपये के एक्सट्रा डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। 

iPhone 14 के बेस वेरिएंट, जिसमें 128GB स्टोरेज मिलती है, पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। जियोमार्ट के ऑफलाइन स्टोर्स से फोन को 77,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 91Mobiles की रिपोर्ट कहती है कि HDFC क्रेडिट कार्ड और ईएमआई के माध्यम से खरीद पर फोन को 5000 रुपये के एक्स्ट्रा डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यानि कुल मिलाकर फोन को आप 7000 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीद सकते हैं। जियोमार्ट के ऑनलाइन स्टोर पर फोन को 79,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। 

iPhone 14 सीरीज को कंपनी ने अपने फार आउट इवेंट में लॉन्च किया था। iPhone 14 को 128GB, 256GB और 512GB वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। यह ब्लू, पर्पल, मिडनाइट, स्टारलाइट और रेड शेड्स में उपलब्ध है। इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है। जबकि इसका 512GB वेरिएंट 1,09,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले मिलता है जिसका साइज 6.1 इंच है। फोन में एप्पल ए15 बायोनिक चिप दी गई है। इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। 

इसके अलावा आईफोन 14 में फेसआईडी फीचर भी है। यह आईपी68 रेटिंग के साथ आता है जिससे यह धूल और पानी से बच सकता है। सिंगल चार्ज में फोन 26 घंटे के वीडियो प्लेबैक के साथ आता है। इसमें 20W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग है और 7.5W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। यह 15W मेगसेफ वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • कमियां
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.06 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »