Rs 1,500 में बेचे iPad Air, ग्राहकों ने जमकर उठाया फायदा, रिटेलर को 11 दिन बाद आया होश!

MediaWorld ने तकनीकी गलती की वजह से iPad Air मॉडल को €15 में बेच दिया। 11 दिन बाद कंपनी ईमेल भेजकर ग्राहकों से iPad वापस करने या असली कीमत चुकाने को कह रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2025 17:59 IST
ख़ास बातें
  • MediaWorld ने गलती से iPad €15 में बेचा
  • 11 दिन बाद कंपनी ने ईमेल भेजा
  • वापसी या असली कीमत चुकाने की मांग

यूरोप में एक अजीब और थोड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इटली की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन MediaWorld ने गलती से iPad Air को सिर्फ 15 यूरो (करीब 1,550 रुपये) में बेच दिया। खास बात ये है कि ये कोई “ग्लिच दिखा, पर ऑर्डर कैंसिल हो गए” वाली कहानी नहीं है, बल्कि कई ग्राहकों ने पैसे भी दे दिए और iPads सीधे उनके हाथ में भी थमा दिए गए। बताया जा रहा है कि करीब 11 दिन तक कंपनी को इस गलती का एहसास ही नहीं हुआ और जब पता चला तो रिटेलर ने ग्राहकों से उन iPad Air यूनिट्स को वापस मांगना शुरू किया।

मामला 8 नवंबर का बताया जा रहा है, जब MediaWorld की वेबसाइट पर लॉयल्टी कार्ड होल्डर्स के लिए 13-inch iPad Air को 879 यूरो की जगह मात्र 15 यूरो में दिखा दिया गया। Wired की रिपोर्ट बताती है कि दिन ग्राहकों को लगा कि शायद कोई लिमिटेड-टाइम ऑफर या प्रमोशनल स्टंट होगा, नॉर्मल तरीके से पेमेंट करके या तो स्टोर से iPad ले गए या घर पर डिलीवरी करवा ली। कहीं भी सिस्टम ने इस गलती को पकड़ा नहीं।

Advertisement

करीब 11 दिन तक कंपनी को इस गलती का एहसास ही नहीं हुआ। आखिरकार ग्राहकों को एक साधारण ईमेल भेजकर बताया गया कि यह “स्पष्ट रूप से गलत कीमत” थी। रिपोर्ट आगे बाती है कि MediaWorld ने खरीदारों को दो ऑप्शन दिए कि या तो iPad रखिए और लगभग पूरी कीमत चुका दीजिए, जिसमें 150 यूरो का डिस्काउंट मिलेगा, या फिर iPad वापस कर दीजिए और बदले में 15 यूरो रिफंड और 20 यूरो का वाउचर ले लीजिए।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि MediaWorld की टर्म्स एंड कंडीशंस में कहीं भी “प्राइसिंग एरर” वाली क्लॉज मौजूद नहीं थी। यानी कंपनी यह दावा नहीं कर सकती कि गलती की वजह से ऑर्डर अपने आप अमान्य हो जाता है। इटली के कानून में एक सामान्य प्रावधान जरूर है कि स्पष्ट एरर पर कॉन्ट्रैक्ट रद्द हो सकता है, लेकिन कंज्यूमर राइट्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि आज के दौर में इतने तरह के डिस्काउंट और प्रमोशन चलते हैं कि ग्राहक यह मानने में गलत नहीं होंगे कि यह कोई स्पेशल डील ही रही होगी।

इसके अलावा यह भी रिपोर्ट किया गया है कि MediaWorld ने ग्राहकों को कोई औपचारिक लीगल नोटिस नहीं भेजा, सिर्फ एक ईमेल भेजकर ऑप्शन दिए थे। इसलिए फिलहाल कानूनी स्थिति भी काफी अस्पष्ट है और कंपनी की मांग कितनी वैध है, यह भी स्पष्ट नहीं है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPad Air, Apple, MediaWorld, Italy
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.